Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

तेलंगाना : मुस्लिम आरक्षण बढ़ाने के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 17 Apr 2017

तेलंगाना विधानसभा द्वारा पिछड़े मुसलमानों के लिए आरक्षण बढ़ाए जाने से संबंधित एक विधेयक को पारित किए जाने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य भर में जिला कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया। भाजपा ने 'धर्म आधारित' आरक्षण को 'असंवैधानिक' बताया। इसे लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी 31 जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया।पुलिस ने सरकारी भवनों के सामने धरना देने वाले और सरकार विरोधी नारे लगाने वाले प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।हैदराबाद जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन की वजह से तनाव बढ़ गया। यहां भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई।पुलिस कर्मियों ने धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को उठाकर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव और तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य रामचंद्र राव शामिल हैं।

मुरलीधर राव ने मुसलमानों का आरक्षण चार प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की एकतरफा कार्रवाई की कड़ी निंदा की।उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को आरक्षण देने वाले विधेयक को उच्च न्यायालय ने अतीत में दो बार अस्वीकार कर दिया था।राज्य विधानसभा और विधान परिषद ने रविवार को सर्वसम्मति से मुस्लिमों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण बढ़ाने के एक विधेयक को पारित कर दिया।विधेयक पर चर्चा में बाधा डालने के लिए भाजपा के सभी पांचों विधायकों को विधानसभा से निलंबित किया गया था। भाजपा के एक विधान परिषद सदस्य ने भी परिषद से बर्हिगमन किया।इस बीच भाजपा की तेलंगाना ईकाई के अध्यक्ष के.लक्ष्मण ने कहा कि पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD