Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

संयुक्त राष्ट्र की 'शांति दूत' बनीं मलाला यूसुफजई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 11 Apr 2017

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई उम्र के बंधन को धता बताते हुए संयुक्त राष्ट्र की अब तक की सबसे कम उम्र की 'शांति दूत' नियुक्त हो गई हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को मलाला (19) को लड़कियों की शिक्षा के लिए शांति दूत नियुक्त किया। उन्होंने मलाला को 'दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय विद्यार्थी' और शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रतीक करार दिया।विश्व में शिक्षा का प्रतीक बन चुकीं पाकिस्तानी नागरिक मलाला ने इस नियुक्ति के बाद कहा, "मेरी दूसरी जिंदगी शिक्षा को समर्पित है और मैं इस दिशा में काम करना जारी रखूंगी।"मलाला को लड़कियों की शिक्षा के लिए अभियान चलाने की वजह से 2012 में आतंकवादी हमले का शिकार होना पड़ा था।

संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को इस कार्यक्रम के दौरान कला, मनोरंजन, खेल, विज्ञान और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष मिशन के साथ शांति दूत नियुक्त किया गया।यूसुफजई (19) शांति की 13वीं दूत बनी हैं। वह अभिनेता माइकल डगलस, पर्यावरणविद् जेन गुडडाल और जॉर्डन की प्रिंसेज हाया बिंट अल हुसैन के समूह में शुमार हो गई हैं।तालिबान ने 2012 में स्वात घाटी में लड़कियों की स्कूली शिक्षा के लिए अभियान चलाने के लिए उस पर हमला किया था।इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन के बर्मिंघन ले जाया गया था। फिलहाल, वह ब्रिटेन में ही रह रही हैं।

मलाला को 2014 में बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के साथ नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया था।गुटेरेस ने कहा, "आप बहुत मुश्किल क्षेत्र में गई हैं, जहां शिक्षा पाने के लिए बहु जद्दोजहद करनी पड़ी है।"मलाला ने कहा, "यदि हम आगे बढ़ना चाहते हैं तो हमें लड़कियों को शिक्षित करना पड़ेगा। यदि आप लड़कियों को एक बार शिक्षित कर दें तो आप पूरे समुदाय, पूरे समाज को बदल देंगे।"उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा के लिए उनके पिता और भाइयों की समान भूमिका है।उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने के बारे में कहा, "ऐसा नहीं था कि मैं बहुत होशियार थी और मैंने विशेष तरह का प्रशिक्षण लिया था। मेरे पास मेरे पिता और एक परिवार था, जिन्होंने कहा था, 'हां, तुम्हें आवाज उठानी चाहिए, यह तुम्हारी जिंदगी है'।"

 

Tags: Antonio Guterres

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD