Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बड़ा क्षुद्रग्रह 19 अप्रैल को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 08 Apr 2017

तीन साल पहले ढूंढ़ा गया 650 मीटर आकार का क्षुद्रग्रह 19 अप्रैल को पृथ्वी के नजदीक से सुरक्षित गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने यह जानकारी दी। क्षुद्रग्रह पृथ्वी से लगभग 18 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर सकता है। यह दूरी पृथ्वी तथा चंद्रमा के बीच की दूरी का लगभग 4.6 गुना अधिक है।इस क्षुद्रग्रह के हालांकि पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन जिस दूरी से यह पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा, वह दूरी इस आकार के क्षुद्रग्रह के लिए बेहद नजदीक है।क्षुद्रग्रह का नाम 2014 जेओ25 है, जिसे एरिजोना में टक्सन के निकट कटालिना स्काई सर्वे के खगोलविदों ने मई 2014 में खोजा था।वैज्ञानिकों के मुताबिक, क्षुद्रग्रह की सतह चंद्रमा की सतह से दोगुनी चमकीली है। 

क्षुद्रग्रह सूर्य की तरफ से पृथ्वी की ओर आएगा और 19 अप्रैल के बाद रात में आसमान में दिखाई देगा।नासा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "इस दूरी से छोटे आकार के क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से अक्सर गुजरते हैं, लेकिन इस आकार के क्षुद्रग्रह के पृथ्वी के इतने पास से गुजरने की यह पहली घटना होगी।"400 वर्षो में यह क्षुद्रग्रह धरती के इतना नजदीक नहीं आया और अब कम से कम अगले 500 वर्षो में धरती के इतना नजदीक आएगा।

अगली बार इस आकार का क्षुद्रग्रह साल 2027 में पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। इस दौरान 800 मीटर आकार का क्षुद्रग्रह 1999 एएन10 पृथ्वी से एक चंद्र दूर लगभग 380,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।19 अप्रैल को क्षुद्रग्रह के पृथ्वी के पास से गुजरने की घटना खगोलविदों को क्षुद्रग्रह का अध्ययन करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी।इसके अलावा, 19 अप्रैल को ही धूमकेतु पीएएनएसटीएआरआरएस (सी/2015ईआर61) पृथ्वी से 17.5 करोड़ किलोमीटर की दूरी से सुरक्षित गुजरेगा।

 

Tags: NASA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD