Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राजनीतिक दल सामाजिक-आर्थिक न्याय पर मौन : जगदीश सिंह केहर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Apr 2017

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह केहर ने शनिवार को कहा कि हालांकि राजनीतिक दल आर्थिक सुधार और वैश्वीकरण की बातें अपने घोषणापत्र में करते हैं, लेकिन वे एससी/एसटी और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक-आर्थिक न्याय के संवैधानिक लक्ष्य के साथ आर्थिक विकास की उपलब्धियों को कभी भी नहीं जोड़ते हैं। यह ध्यान दिलाते हुए कि अलग-अलग दलों के घोषणापत्र बिल्कुल एक जैसे हैं, केहर ने कहा कि समस्या उनके क्रियान्वयन में उत्पन्न होती है, जब पूंजी उत्पादन को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों में वर्णित सामाजिक-आर्थिक न्याय के लक्ष्य के साथ दलों के घोषणापत्र का कोई संबंध नहीं है। 

केहर ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के बारे में बात करना हमेशा आसान होता है और सबकुछ सार में बात करना अधिक आसान होता है।उन्होंने कहा कि सवाल 'संवैधानिक साधनों के माध्यम से लोगों को अच्छा प्रशासन मुहैया कराने के लिए आर्थिक व्यवस्था कैसे संचालित करें' इसका है।उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक विकास को आर्थिक न्याय और आर्थिक सद्भाव के साथ जोड़ना होगा।केहर ने भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित 'चुनावी मुद्दे के संदर्भ में' आर्थिक रिकवरी पर दो दिवसीय अखिल भारतीय संगोष्ठी के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में यह विचार व्यक्त किए।

निर्वाचित प्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का आह्वान करते राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने कार्य के लिए स्वैच्छिक आचार संहिता विकसित करनी होगी।उन्होंने कहा कि 1957 और 1984 के दो आम चुनावों को छोड़कर बाकी किसी भी आम चुनाव में किसी भी पार्टी को 50 फीसदी से अधिक मत हासिल नहीं हुआ है।यहां तक कि 1984 में, राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को केवल 48.6 फीसदी मत मिले थे।राष्ट्रपति ने एक स्वस्थ बहस का आह्वान करते हुए कहा कि संसद सिर्फ एक विचार-विमर्श करने वाला निकाय ही नहीं, बल्कि एक निर्णय लेने वाली संस्था भी है।

 

Tags: Pranab Mukherjee , Judiciary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD