Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

भाजपा राजनीति में धर्म का घालमेल न करे : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 07 Apr 2017

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को रामनवमी समारोह में शामिल होने वाले भाजपा नेताओं पर हमला बोला। ममता ने कहा कि वे राजनेता जो पूजा के नाम पर हथियार लेकर घूम रहे हैं, वे सच्ची भारतीय संस्कृति से अनजान हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीति और धर्म का घालमेल नहीं किया जाना चाहिए। ममता ने आसनसोल में एक सभा के दौरान पश्चिम बर्धमान को राज्य का 23वां जिला घोषित किया। ममता ने कहा, "ये समारोह हजारों साल से आयोजित हो रहे हैं। लेकिन इसमें राजनीतिक दल और नेता क्यों शामिल हो रहे हैं। राजनीति और धर्म को नहीं मिलाया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "बंगाल को जाने दीजिए, वे (भाजपा नेता) देश की संस्कृति से भी अवगत नहीं हैं। यदि वे सही से परंपरा और संस्कृति को जानते तो तलवार लेकर लोगों को डराने के बजाय मंदिर में भगवान की पूजा करते।"राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) और इसके दूसरे सहयोगी संगठनों जैसे हिंदू जागरण मंच ने पूर्वी राज्य में बुधवार को बड़े स्तर पर रामनवमी पर भव्य रैली निकाली थी। इसमें हजारों हिंदू कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों ने बैंडबाजा और धारदार हथियार लेकर रैली निकाली।इसमें ज्यादातर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जुलूस में भाग लिया। इसमें कई नेता हथियार लिए हुए थे। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में इस तरह की एक रैली निकाली थी। इसमें उन्होंने तलवार लिया था। घोष पश्चिम मिदनापुर के खगड़पुर जिले से विधायक हैं।

ममता ने गुरुवार को कहा कि पुलिस की इजाजत के बिना जिन्होंने हथियार लिए थे उन राजनेताओं के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। उनकी चेतावनी के घंटे भर बाद कोलकाता और राज्य पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए हथियारबंद रैली आयोजित करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए। इसमें भाजपा अध्यक्ष घोष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।ममता ने भाजपा पर बंगाल के लोगों का धुव्रीकरण करने का आरोप लगाया।ममता ने कहा, "यह कौन-सा भाजपा का नया नाटक है। सभी चीजें ठीक हैं, लेकिन मैं राज्य में दंगा बर्दाश्त नहीं करूंगी। यदि कोई सामुदायिक दंगा भड़काने की कोशिश करता है तो उन्हें यह जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी और इसके परिणाम का सामना करना होगा।"

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD