कोलंबिया में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हुए भूस्खलनों से मरने वालो की संख्या बढ़कर 254 हो गई है। देश में शुक्रवार रात को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से पुटुमायो प्रांत के मोकोआ शहर के आसपास तीन नदियों में उफान आ गया, जिससे भूस्खलन" /> कोलंबिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 254 हुई
Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

कोलंबिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 254 हुई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बोगोटा , 03 Apr 2017

कोलंबिया में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हुए भूस्खलनों से मरने वालो की संख्या बढ़कर 254 हो गई है। देश में शुक्रवार रात को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से पुटुमायो प्रांत के मोकोआ शहर के आसपास तीन नदियों में उफान आ गया, जिससे भूस्खलन हो गए।समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, राष्ट्रपति सांतोस ने रविवार रात को मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई थी। सांतोस ने बताया कि मृतकों में 43 बच्चे हैं।सीएनएन ने सांतोस के हवाले से बताया कि अपने मां-बाप से बिछड़े कई बच्चों को उनके मां-बाप से मिलवाया गया है, जबकि कुछ बच्चे अब भी आश्रयों में रह रहे हैं।कोलंबिया सेना के मुताबिक, 400 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 150 से अधिक लापता हैं।क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।राष्ट्रपति के मुताबिक, प्रशासन ने लगभग 170 मृतकों की पहचान कर ली है।

सांतोस ने इससे पहले कहा था, "हम जलवायु परिवर्तन की वजह से प्रकृतिजन्य आपदा का सामना कर रहे हैं।"उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मार्च में लगभग 500 मिलीमीटर बारिश हुई, जो महीने में सामान्य तौर पर होने वाली बारिश से लगभग 80 फीसदी से अधिक है।स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इस आपदा की वजह से मोकोआ में बिजली और पानी आपूर्ति बाधित हो गई है।सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कारे और बसें कीचड़ में फंसी हुई हैं।कोलंबिया रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रवक्ता गैब्रिएल उमाना ने सीएनएन को बताया कि 300 परिवार विस्थापित हुए हैं और दो दर्जन से अधिक घर नष्ट हुए हैं।उमाना ने बताया कि जब भूस्खलन हुआ तब लोग घरों में सो रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD