Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

उत्तराखंड : पर्यावरण संरक्षण में गायत्री परिवार के साथ है सरकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार , 30 Mar 2017

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के विकास में गायत्री परिवार से सहयोग के लिए शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पंड्या एवं शैलदीदी से भेंट की। करीब 40 मिनट चली इस भेंट में रावत ने देवभूमि के विकास के साथ निर्मल गंगा जन अभियान पर बातचीत की। गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. पंड्या ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य में चलाए जाने वाले प्रत्येक रचनात्मक कार्यो में गायत्री परिवार सरकार के साथ खड़ा मिलेगा। डॉ. पंड्या ने निर्मल गंगा जन अभियान एवं राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करने पर बल दिया। संस्था की अधिष्ठात्री शैल दीदी ने मुख्यमंत्री एवं कैबीनेट मंत्री मदन कौशिक का मंगल तिलक किया। उन्होंने गायत्री मंत्र का उपवस्त्र ओढ़ाकर एवं युग साहित्य भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि समाज आज सुख एवं शांति की खोज में जगह-जगह भटकता है, जबकि शांतिकुंज में यह सहज उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि निर्मल गंगा जन अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार गायत्री परिवार के साथ मिलकर कार्य करेगी।इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय (देसंविवि) के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने जीवन विद्या के आलोक केंद्र के रूप में स्थापित देसंविवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों के साथ युवाओं के चहुंमुखी विकास की दिशा में चलाए जा रहे अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने 1926 से सतत प्रज्वलित सिद्ध अखंड दीपक के दर्शन किए तथा ऋषियुग्म की पावन समाधि में पुष्पांजलि अर्पित कर देवभूमि के विकास हेतु प्रार्थना की। 

 

Tags: Trivendra Singh Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD