Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

विजय गोयल ने स्पेशल विंटर गेम्स से पदक जीत लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Mar 2017

खेल मंत्री विजय गोयल ने सोमवार को स्पेशल ओलम्पिक वर्ल्ड विंटर गेम्स-2017 में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इन खेलों का आयोजन 14 से 25 मार्च के बीच आस्ट्रिया में हुआ, जिसमें भारत ने 37 स्वर्ण पदक सहित कुल 73 पदक जीते।इन खेलों में पूरी दुनिया के 2,700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत ने इन खेलों में 37 स्वर्ण, 10 रजत और 26 कांस्य पदक हासिल किए और पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रही।खिलाड़ियों के भारत लौटने पर गोयल ने इन्हें सम्मानित करते हुए कहा, "इन सभी खिलाड़ियों ने बताया है कि दृढ़ निश्चय और समर्पण के बलबूते इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है।"भारत को लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक दिलाने वाली स्टार मुक्केबाज मैरी कॉम ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि पूरे देश को आप पर गर्व है।मैरी कॉम ने कहा, "हमें आप सभी पर गर्व है। हम हमेशा आपके साथ हैं। यह सिर्फ शुरुआत है। भविष्य में आपको बहुत कुछ हासिल करना है। आपने जिस तरह से खेला उस पर हमें गर्व है।"लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक लाने वाली भारत की बैडमिंटन स्टार सायना ने भी पदक जीतकर लौटे पैरा खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि आप हमारे जैसे खिलाड़ियों के प्ररेणास्रोत हो।

सायना ने कहा, "हम आम खिलाड़ी 73 पदक लाने की सोच भी नहीं सकते, लेकिन आप लोगों ने यह कर दिखाया। आज की दुनिया में सभी बराबर हैं। एक खिलाड़ी होने के नाते हम सभी लड़ते हैं। जब हमें चोट लग जाती है तो हम विशेष हो जाते हैं। हम सभी विशेष इसलिए हैं क्योंकि खिलाड़ी भारत में वैसे ही कम हैं। यह दुख की बात है।"उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए खुशी की बात है। 73 पदक मजाक नहीं हैं। हम काफी भाग्यशाली हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी आप लोग ऐसे ही पदक जीतें और हमें प्ररेणा देते रहें।"महिला निशानेबाज हिना सिद्धू ने भी पैरा खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि आप हमारे लिए प्ररेणास्रोत हैं।हिना ने कहा, "मैं जानती हूं, एक खिलाड़ी के तौर पर यह काफी मुश्किल होता। हम काफी मेहनत करते हैं, संघर्ष करते हैं। खिलाड़ी होने के नाते मैं जानती हूं कि आपका सफर हमसे कई ज्यादा मुश्किल होता है। मैंने भी अपने करियर में बुरा दौर देखा है और हम ऐसे में अपने आप को प्रेरित रखना चाहते हैं। आपने हमें वो प्ररेणा दी है।"हिना ने कहा, "आपको हमसे कुछ लेने की जरूरत नहीं है बल्कि आप हमें बुहत कुछ दे रहे हो। आप हमें प्ररेणा दे रहे हो, आप हमें प्रोत्साहित कर रहे हो।"

 

Tags: Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD