Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

लोग हमेशा मुख्यधारा की फिल्में देखना पसंद करते हैं : रजत कपूर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2017

अभिनेता व फिल्म निर्माता रजत कपूर का कहना है कि हिंदी सिनेमा की मुख्यधारा की फिल्में बाजार में स्वतंत्र फिल्मों पर हावी हो रही हैं। लोग भी मुख्यधारा की फिल्में देखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों और स्वतंत्र सिनेमा में काम कर अपने पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करने वाले अभिनेता का मानना है कि यह समस्या भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में फैली हुई है। रजत से यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड फिल्में स्वतंत्र सिनेमा की जगह लेती जा रही हैं और वे उन पर हावी हो रही हैं, तो उन्होंने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "देश में हम सिर्फ मुख्यधारा की सिनेमा ही देखते हैं.. यह बात किसी को पसंद हो या न हो।

"अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म 'मंत्रा' का निर्माण सोशल मीडिया के जरिए धन जुटाकर हुआ था। अभिनेता कहते हैं, "यह समस्या सिर्फ इस देश में नहीं, बल्कि दुनियाभर में है। मैं किसी से बात कर रहा था कि औसत दर्जे का सुपरहीरो फिल्म 600 अरब डॉलर की कमाई कर लेगा, जबकि मार्टिन स्कोर्सेसे की 'साइलेंस' जैसी फिल्म दुनिया में कहीं भी मुश्किल से ही रिलीज हो पाई।"फिल्मों के साथ-साथ थिएटर में भी सक्रिय रजत कपूर ने जोर देते हुए कहा कि लोग पॉपकॉर्न खाते हुए बस टाइमपास करने वाली मुख्यधारा की फिल्में ही देखना चाहते हैं। दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े रजत ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और फिर धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों का रुख कर लिया। 

उन्होंने फिल्म 'ख्याल गाथा' (1989) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अभिनेता ने 'फंस गए रे ओबामा', 'भेजा फ्राई' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। रजत ने 2003 में फिल्म 'रघु रोमियो' का निर्माण किया, जिसने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। पिछले कुछ समय से सेंसर बोर्ड के काम करने के तरीके पर उंगलियां उठ रही हैं। रजत का भी मानना है कि दर्शक जो भी देखते हैं, उसे नियंत्रित करने के लिए ऐसी निकाय की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि आज के जमाने में जब इंटरनेट पर सब कुछ उपलब्ध है, तो फिर सेंसर बोर्ड द्वारा नियंत्रित करने का कोई मतलब नहीं बनता। 

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD