Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भाजपा को छोड़ सभी दलों का हो रहा विघटन : एम. वेंकैया नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Mar 2017

केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर अन्य दलों का विघटन हो रहा है और उनके नेता उन्हें छोड़ भाजपा से जुड़ रहे हैं। नायडू ने यहां रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा 2014 के बाद एक-एक कर चुनाव जीतती जा रही है और कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएएडीएमके), आम आदमी पार्टी (आप) तथा अन्य पार्टियों का विघटन हो रहा है।"उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले तीन वर्षो में सर्वाधिक चुनाव जीते हैं और आज देशभर में पार्टी की सरकार है। दिल्ली में अगले माह होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा, "जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, देशभर में आंदोलन आ गया है, देशभर में भाजपा के झंडे देखे जा सकते हैं।"उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार पर पिछले तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।उन्होंने कहा, "कांग्रेस के कार्यकाल में हर रोज भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे, लेकिन हम पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।" नायडू ने भाजपा को सराहते हुए कहा कि यह एकमात्र पार्टी है, जिसने समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।उन्होंने कहा, "भाजपा में अनुसूचित जाति, किसान तथा महिला सांसदों की संख्या सबसे अधिक है।"मंत्री ने कहा कि राजग सरकार के नोटबंदी के फैसले की आलोचना कई लोगों ने की, लेकिन हाल ही में संपन्न चुनावों में पार्टी को मिले जनादेश ने सबको गलत साबित कर दिया है।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Amit Shah , Vijay Goel , Manoj Tiwari , Harsh Vardhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD