पवन कल्याण अभिनीत तेलुगू फिल्म 'कटमरायुडू' का प्रीमियर गुरुवार को अमेरिका में 250 सिनेमाघरों में किया गया। पवन की कोई भी फिल्म अमेरिका में इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर रिलीज नहीं की गई थी। फिल्म के विदेशी वितरक सिनेगैल्क्सी इंक के मुताबिक, 'अमेरिकी दर्शकों के बीच फिल्म के लिए अभूतपूर्व उत्सुकता है।'बयान में बताया गया है कि यह फिल्म अमेरिका के 253 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।किशोर कुमार परदासानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म तमिल फिल्म 'वीरम' का आधिकारिक रीमेक है।इसमें श्रुति हासन और तरुण अरोड़ा की भी खास भूमिकाएं हैं।नॉर्थस्टार एंटरटेंमेंट द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत अनूप रूबेंस ने दिया है।भारत में यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।पवन कल्याण इसमें धोती-कुर्ता पहने एक अलग अंदाज में दिखाई देंगे।