Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल

 

किसानों को कर्ज छूट देने से क्रेडिट अनुशासन बिगड़ेगा : आरबीआई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Mar 2017

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उप-गर्वनर एस. एस. मुंद्रा ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की प्रमुख अरुंधती भट्टाचार्य के विचारों का समर्थन करते हुए, किसानों को कर्ज छूट देने को लेकर चिंता जताई और कहा कि इससे क्रेडिट अनुशासन बिगड़ेगा। मुंद्रा ने यहां बंधन बैंक की शाखा के उद्घाटन के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, "आरबीआई का विचार है कि किसानों के कर्ज को माफ करने से क्रेडिट अनुशासन बिगड़ेगा।"चारों तरफ से किसानों के कर्ज को माफ करने की हो रही मांग का भट्टाचार्य ने विरोध किया था, जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में आरबीआई के दफ्तर के बाहर इसके विरोध में प्रदर्शन किया था। 

भट्टाचार्य ने भी यही दलील दी थी कि किसानों को कर्ज छूट देने से क्रेडिट अनुशासन बिगड़ेगा और वे भविष्य में भी ऐसी छूट की आस रखेंगे और यहां तक कि आगे भी कर्ज नहीं चुकाएंगे।वहीं, बड़ी कंपनियों द्वारा लिए गए और मोटी रकम के रूप में फंसे कर्जो की समस्या (एनपीए) को लेकर मुंद्रा ने कहा कि इसके समाधान पर चर्चा जारी है। उन्होंने कहा, "बैंक को समय-समय पर कई समाधान प्रक्रिया मुहैया कराए जाते हैं। अलग-अलग मामलों में अलग-अलग उपकरणों के उपयोग की जरूरत होती हैं।"उन्होंने आगे कहा, "दबाव झेल रही कंपनियों का मूल्यांकन पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।"

 

Tags: RBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD