Wednesday, 17 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

शहीदों के अरमान समाजवादी विचारधारा से पूरे होंगे : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 23 Mar 2017

समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को समाजवादी विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की 107वीं जयंती प्रदेशभर में सादगी से मनाई। साथ ही शहीदों को भी याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने से ही शहीदों के अरमान पूरे होंगे। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट और गोमती नगर में डॉ. लोहिया पार्क में पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर अखिलेश ने कहा, "लोहिया जी भगत सिंह की शहादत के दिन पर अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे।" उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "शहीदों के अरमान समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने से ही पूरे किए जा सकते हैं। आज की राजनीति में भी एक मात्र विकल्प समाजवाद है।" 

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा, "डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। डॉ. लोहिया ने संस्कृति की जो अवधारणा दी है उसे अपनाकर हम एक स्वस्थ समाज और विश्व की कल्पना को साकार कर सकते हैं।"अखिलेश ने कहा, "आज (गुरुवार) शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत का भी दिन है। इन क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। क्रांतिकारियों ने समाजवाद स्वप्न को मूर्त रूप देने के लिए हिंदुस्तान रिपब्लिकन सोशलिस्ट एसोसिएशन की स्थापना की थी। इसमें समाजवाद को अंतिम लक्ष्य के रूप में अपनाने का प्रस्ताव था।"वहीं चौक स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क में वरिष्ठ नेता भगवती सिंह तथा लोहिया अस्पताल, गोमती नगर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने डॉ. लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। डॉ. लोहिया को पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, बलवंत सिंह रामूवालिया, अरविंद सिंह गोप, राधेश्याम सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD