Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

6 साल की भतीजी से दुष्कर्म करने वाला चाचा गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) , 22 Mar 2017

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर इलाके में रिश्ते में लगने वाले चाचा ने अपनी ही मासूम छह वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कटघर थाना छेत्र के गोविंदनगर में हरविंदर ऊनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। पड़ोस में ही उसका 25 वर्षीय भाई अजविंदेर भी रहता है।अजविंदेर भी शादीशुदा है। बच्ची अक्सर अपने चाचा अजविंदेर के घर खेलने जाया करती थी। बुधवार को भी वह अपने चाचा के घर खेलने गई थी, मगर अजविंदेर ने उस मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।मामला तब पता चला जब बच्ची अपने घर पहुंची और उसने पूरा वाकया परिवार को बताया। 

परिवार ने जब उसके कपड़े और शरीर को चेक किया तो यह समझते देर नहीं लगी की अजविंदेर ने उससे दुष्कर्म किया है। परिजनों ने फौरन 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने भी फुर्ती दिखाते हुए आरोपी अजविंदेर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। परिवार समझ नहीं पा रहा कि ऐसा भी हो सकता है। शायद कोई भी इस पर विश्वास नहीं करेगा।इस मामले में सुरेंद्र पाल सिंह इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को उपचार एवं मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

 

Tags: RAPE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD