Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

बुंदेलखंड़ : गड़बड़ाने लगा भाजपा का 'कोरी-ब्राह्मण' गठजोड़!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांदा (उत्तर प्रदेश) , 22 Mar 2017

अभी हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड के सभी सात जिलों की 19 सीटों पर विजय पताका फहराने वाली भाजपा के पांच विधायक कोरी बिरादरी से हैं, लेकिन बांदा जिले के बिसंड़ा थाने के एक गांव में इसी बिरादरी की महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना से 'कोरी-ब्राह्मण' गठजोड़ गड़बड़ाने लगा है। बुंदेलखंड के सात जिलों -बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर- में विधानसभा की 19 सीटें हैं। इनमें बांदा की नरैनी, हमीरपुर की राठ, जालौन की उरई सदर, झांसी की मऊ-रानीपुर और ललितपुर की महरौनी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।इन आरक्षित सीटों पर भाजपा ने कोरी बिरादरी पर भरोसा जताया और वे जीते भी हैं। नरैनी से राजकरन कबीर, राठ से मनीषा अनुरागी, मऊ-रानीपुर से बिहारीलाल आर्य, उरई सदर से गौरीशंकर वर्मा और महरौनी से राज्यमंत्री मन्नू कोरी उर्फ मनोहरलाल पंथ विधायक चुने गए हैं।

'कोरी-ब्राह्मण' गठजोड़ के चलते सभी शेष 14 सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवार जीते हैं, लेकिन 12 मार्च को बिसंड़ा थानांतर्गत तेंदुरा गांव में इसी बिरादरी की एक महिला के साथ ब्राह्मण बिरादरी के युवक द्वारा तमंचे के बल पर किए गए दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त शिवराम मिश्रा को पुलिस ने दो बार गिरफ्तार किया और दोनों बार भाजपा के ही एक ब्राह्मण विधायक के दबाव में थाने से छोड़ दिया गया।पीड़ित परिवार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री से लेकर सूबे में अपनी बिरादरी के सभी आठ विधायकों तक यह मामला भेज कर भाजपा के चुनावी एजेंडे 'न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार' पर कई सवाल पूछे हैं।पीड़ित परिवार ने कहा कि बिसंड़ा पुलिस ने मु.अ.सं.-37/2017, धारा-376, 323, 504, 506 आईपीसी व एससी/एसटी एक्ट में नामजद आरोपी शिवराम मिश्रा को पहले 12 मार्च को गांव में गिरफ्तार कर छोड़ दिया था, फिर उसे 19 मार्च की शाम गांव में दर्जनों लोगों की मौजूदगी में नत्थू राजा की दुकान से मय असलहा गिरफ्तार कर रात भर थाने में रखने के बाद जेल भेजने के बजाय भाजपा के एक ब्राह्मण विधायक के दबाव में फिर उसे दूसरे दिन गांव छोड़ आई है।

अब सवाल यह है कि क्या ऐसे ही भाजपा 'गुंडाराज' का खात्मा करेगी? पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने अपना नाम उजागर न करने की शर्त पर स्वीकार किया कि भाजपा के बांदा विधायक के दबाव में अभियुक्त को दो बार छोड़ा गया है।इस मामले में भाजपा के नरैनी विधायक राजकरण कबीर ने बुधवार को फोन पर कहा कि वह इस समय दिल्ली में हैं, बांदा वापसी पर भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार वह पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे।ललितपुर के महरौनी विधायक और योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने फोन पर कहा, "मामला मीडिया के जरिए उनकी संज्ञान में आया है, भाजपा हर वर्ग की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। 

वह मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचा कर दोषी पुलिसजनों और अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कराने का प्रयास करेंगे।"दुष्कर्म का यह मामला महिला सामाजिक संगठनों को भाजपा के संकल्प पत्र पर उंगली उठाने का भी मौका दे दिया है।'नारी इंसाफ सेना' की अध्यक्ष वर्षा भारतीय ने कहा, "महिलाओं के मामलों में भाजपा विधायकों का यही रवैया रहा तो जिस तरह एकतरफा उनकी जीत हुई है, उसी तरह महिलाएं सड़क पर उतर एकतरफा विरोध भी करेंगी।"एक अन्य संगठन पब्लिक एक्शन कमेटी की प्रमुख श्वेता ने कहा कि इस मामले में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उनका संगठन उच्च न्यायालय की शरण लेगा।दुष्कर्म के इस मामले से जहां बुंदेलखंड में 'कोरी-ब्राह्मण' के राजनीतिक गठजोड़ पर बट्टा लगने के आसार बन गए हैं, वहीं भाजपा विधायकों की 'नीति' और 'नियत' पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह होगा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुलिस पर ऐसे दबाव बनाने वाले विधायकों की नाक में नकेल भी डालेंगे या फिर पूर्व की सत्तारूढ़ सरकारों की भांति इसकी अनदेखी करेंगे।

 

Tags: KHAS KHABAR , Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD