Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

सुनील ग्रोवर का सम्मान करता हूं : कपिल शर्मा

कपिल शर्मा
कपिल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Mar 2017

हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने सोमवार को अपने सह कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े की खबरों से इनकार किया। कपिल ने हालांकि माना कि सुनील के साथ उनकी बहस हुई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह सुनील को प्यार करते हैं और उन्हें 'बड़े भाई' की तरह मानते हैं। ऐसी खबरें आई थीं कि 'द कपिल शर्मा शो' में डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील के साथ कपिल ने आस्ट्रेलिया से मुंबई लौटते वक्त विमान में हाथापाई की थी।कपिल ने सोमवार को फेसबुक के जरिये इनका खंडन किया।उन्होंने लिखा, "मैं अपने बेहतरीन समय का जश्न मना रहा था और अचानक मैंने अपने व सुनील पाजी के बीच लड़ाई की खबर सुनी।"

कपिल के मुताबिक, "पहली बात कि यह जानकारी कहां से आई? इसके पीछे मकसद क्या है? अगर मैंने उनके साथ विमान में लड़ाई की तो किसने देखा और आपको बताया..क्या वह भरोसे के लायक है? कुछ लोग ऐसी बातों के मजा लेते हैं।"कपिल ने हालांकि माना कि सुनील के साथ उनकी बहस हुई थी, लेकिन इसका बचाव करते हुए कहा कि वे भी सामान्य लोग हैं और कभी-कभी ऐसा हो जाता है।उन्होंने कहा, "क्या हम सामान्य लोग नहीं हैं? पिछले पांच सालों में मैं पहली बार उन पर चिल्लाया..इतना तो चलता है।"उन्होंने लिखा "मैं उन्हें एक कलाकार और एक इंसान के रूप में पसंद करता हूं..वह मेरे बड़े भाई के समान हैं..हर समय इतनी नकारात्मकता क्यों?"कपिल ने कहा कि वे आपस में मिलकर मामले को सुलझा लेंगे।

 

Tags: Kapil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD