Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पंजाब में अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2017

पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने उन्हें राजभवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।भारतीय सेना में कैप्टन रहे अमरिंदर ने अंग्रेजी भाषा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अमरिंदर (75) ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ली है। इससे पहले वह 2002-2007 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।पंजाब मंत्रिमंडल में दो महिलाओं सहित नौ मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।ब्रह्म मोहिन्द्र, नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल, चरनजीत सिंह चन्नी, राणा गुरजीत सिंह, साधु सिंह धरमोसोट और त्रिप्ट राजिंदर सिंह बाजवा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में शामिल दो महिलाओं में अरुणा चौधरी और रजिया सुल्तान हैं। दोनों स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री बनाई गई हैं।

शपथ-ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, भूपिंदर सिंह हुड्डा, कपिल सिब्बल, राज बब्बर, अंबिका सोनी, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्र, अशोक गहलोत और अशा कुमारी भी शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए।अमरिंदर के परिवार से उनकी पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रणीत कौर समारोह में मौजूद रहीं। उनके पाकिस्तानी मित्र अरुसा आलम भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।पंजाब की वित्तीय समस्या को देखते हुए अमरिंदर के अनुसार इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बेहद सादे तरीके से किया गया। कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान यह बात सामने आई थी कि पंजाब पर 200,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। कांग्रेस ने 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 77 सीटों पर जीत हासिल की है।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD