Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी टोल पलाजे बंद करवाने के नाम पर लोगों को बलैकमेल न करें डा. बलबीर सिंह: एन के शर्मा मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने गेहूँ की खरीद के प्रबंधों और मौसम से खराब हुयी फसल का जायज़ा लिया

 

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सही समय : अमरिंदर सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2017

पंजाब के भावी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को एक बार फिर दोहराया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की नियुक्ति का यह बिल्कुल सही समय है। अमरिंदर ने यह टिप्पणी कांग्रेस उपाध्यक्ष से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात के बाद की। पंजाब में चार फरवरी हुए विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत को लेकर गांधी ने उन्हें बधाई दी। पंजाब में 117 सीटों में से कांग्रेस को 77 सीट मिली हैं। सिंह ने कहा, "राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का यह बिल्कुल सही समय है। मैं पिछले एक साल से यह बात दोहरा रहा हूं।"गांधी से 10 मिनट की मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता ने मीडिया से कहा, "यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। बैठक के दौरान कैबिनेट के गठन पर कोई चर्चा नहीं हुई।"

सिंह ने राहुल को गुरुवार सुबह चंडीगढ़ में होनेवाले शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया। पंजाब चुनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। राहुल ने विश्वास जताया कि पंजाब एक बार फिर कांग्रेस शासन के दौरान अपनी वास्तविक क्षमता तक पहुंचेगा। अमरिंदर ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा हार को ईमानदारी से स्वीकारने से इंकार करने के लिए उसकी आलोचना की। सिंह ने कहा, "यह स्वीकार करने के बजाए कि उनकी पार्टी पंजाब के मतदाताओं से जुड़ने में नाकाम रही, (दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविन्द केजरीवाल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर (छेड़छाड़ का) आरोप लगा रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ईवीएम की रखवाली कर रहे थे।"उन्होंने कहा, "जहां ईवीएम रखे गए, उसके बाहर आप के कार्यकर्ता पहरेदारी कर रहे थे। यह सबूत है कि केजरीवाल विधानसभा चुनाव में मिली हार को पचा नहीं पा रहे हैं, जिससे वह अपनी राष्ट्रीय महत्वकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए लाभ लेने की उम्मीद कर रहे थे।"

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD