मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 28 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन यह संख्या बहुमत के आंकड़े से कम है, लिहाजा सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। निर्दलीय विधायक अशाब उद्दीन नई सरकार" /> मणिपुर में किसकी सरकार? कांग्रेस या भाजपा?
Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

मणिपुर में किसकी सरकार? कांग्रेस या भाजपा?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 12 Mar 2017

मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 28 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन यह संख्या बहुमत के आंकड़े से कम है, लिहाजा सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। निर्दलीय विधायक अशाब उद्दीन नई सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने किसी पार्टी को अपने समर्थन की घोषणा नहीं की है।अशब उद्दीन जिरिबाम सीट से कांग्रेस के थौदम देबेंद्र सिंह को 1,650 मतों से पराजित किया है।तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी।रविवार को घोषित परिणामों में कांग्रेस को 60 सदस्यीय विधानसभा में 28 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा ने 21 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। इसके पहले के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो सीटें जीती थी।

नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के हिस्सा हैं और सरकार गठन में भाजपा का समर्थन कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो भाजपा गठबंधन के पास सीटों की संख्या 30 हो जाएगी, जो सामान्य बहुमत से एक कम है।नागालैंड के मुख्यमंत्री शुरहोजिले लीजीत्सू ने कोहिमा में कहा कि उनका एनपीएफ भाजपा का समर्थन करेगा। एनपीएफ के पास चार सीटें हैं। एनपीएफ ने इस बाबत राज्यपाल को एक पत्र भेज दिया है।एनपीपी के पास भी चार सदस्य हैं और लोजपा के पास एक विधायक है। कांग्रेस को सामान्य बहुमत के लिए तीन सीटों की जरूरत है। 

पूर्वोत्तर के प्रभारी भाजपा महासचिव राम माधव संख्या के इस खेल की निगरानी के लिए इंफाल में डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने शनिवार रात राज्यपाल से संक्षिप्त मुलाकात की थी।राम माधव ने कहा है कि जनता का फैसला कांग्रेस के खिलाफ है, और इसलिए समान विचारधारा वाली छोटी पार्टियों के समर्थन से भाजपा अगली सरकार बनाएगी।उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि उनकी पार्टी सरकार बनाने का दावा कब पेश करेगी और इसके लिए क्या उनके पास सीटों की पर्याप्त संख्या है?कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि इबोबी नेशनल पीपुल्स पार्टी के संपर्क में हैं। कांग्रेस को सत्ता में आने के लिए जहां मात्र तीन विधायकों की जरूरत है, वहीं भाजपा को कम से कम 10 विधायक चाहिए।पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से जल्द ही मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा, "सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को पहले मौका मिलना चाहिए।"लेकिन भाजपा नेता इससे सहमत नहीं हैं।पार्टी प्रवक्ता नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने कहा, "लोकतंत्र में सारा खेल संख्या का होता है। हमारे पास समान विचारधारा वाली पार्टियों के समर्थन से बहुमत है। हम जल्द ही दावा पेश करेंगे।"बिरेन सिंह ने हीनगैंग सीट से तृणमूल कांग्रेस के पंगीजाम सरतचंद्र सिंह को पराजित किया है। उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी माना जाता है।राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को 36.3 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 35.1 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD