Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बुर्का और मतदाता के बीच 'आधार' निराधार!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

09 Mar 2017

डिजिटलाइजेशन, ग्लोबलाइजेशन, डिजिटल पेमेंट यानी एक क्लिक पर सबकुछ पा लेने के इस दौर में बुर्के की ओट में फर्जी मतदान की शिकायत, वह भी देश में सत्तासीन दल की तरफ से! सुनने में जरूर अटपटा है, लेकिन हकीकत यह है कि थोड़ी सी कोशिशों से फर्जी मतदान पर न केवल हमेशा-हमेशा के लिए रोक लगेगी, बल्कि वह दिन भी दूर नहीं, जब मताधिकार का उपयोग मतदान केंद्र पर जाकर नहीं, बल्कि घर बैठे कर सकेंगे।दरअसल, बुर्का तो एक बहाना है, असल निशाना तो कहीं और है। हालिया 5 राज्यों के चुनावों, विशेषकर उत्तर प्रदेश में चुनाव की निष्पक्षता, कानूनों में और भी सुधार तथा कठोरता से अमल की जरूरतों ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। उप्र में धर्म-जाति को लेकर सभी दलों ने मतदाताओं को रिझाने का जो खुला खेल खेला है, उससे चुनाव सुधार की दिशा में और भी प्रभावी कदम न केवल उठाए जाने, बल्कि कठोरता से अमल की जरूरतों को भी अपरिहार्य बना दिया है, क्योंकि यक्षप्रश्न निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का है। 

बोगस मतदान के आरोपों ने तो एक तरह से सीधे चुनाव प्रणाली पर ही उंगली उठा दी है। पांचवें चरण के बाद, बुर्का पहनकर मुस्लिम महिलाओं के मतदान पर भाजपा की आपत्ति का मामला इतना उछला कि अनचाहे ही मतदाताओं में धर्म और जाति का संदेश पहुंचा। भाजपा का यही मकसद भी था, मगर नियमानुसार ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।नियमों और मौजूदा तकनीक में कमियों के चलते आयोग के तमाम आदर्श नियम केवल कागजों में सजे, संवरे, दबे रह गए और हर दल अपने छुपे एजेंडे पर काम कर गया। हालाकि, पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के लिए नियम हैं। जब वे मतदान के लिए आती हैं, तो बूथ पर महिला कर्मचारी हों जो चादर या पर्दे से बने प्राइवेट केबिन में चेहरा देखकर, पहचान पुख्ता करें। लेकिन व्यावहारिक कठिनाई महिला कर्मचारियों, अधिकारियों की कमी है जो दूर-दराज मतदान केंद्रों पर और भी बढ़ जाती है। 

बड़ा सवाल यह कि हाईटेक होते भारत में ऐसी पहचान की क्या जरूरत? वह भी तब, जब संविधान ने मतदाता को धर्मनिरपेक्ष माना है। रोचक संदर्भ यह कि संविधान सभा में मतदाता की भूमिका पर बड़ी बहस हुई थी और तब दिवाकर कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने प्रस्तावित किया कि मतदाता पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष होगा, धर्म-जाति को पहचान में शामिल नहीं किया जाएगा। मजेदार बात यह थी कि 1951 में पहली मतदाता सूची बननी शुरू हुई तो कई विचित्रताएं सामने आईं, उसमें भी उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा। मतदाताओं का नाम भी अजीबोगरीब तरीके से लिखा गया। जैसे अमुक की बहन, अमुक की बीवी, अमुक की पोती, अमुक की नाती यानी महिलाओं ने पर्दा प्रथा, लज्जा, संकोच के चलते अपने नाम नहीं बताए और सूची तैयार कर रहे कर्मचारी विवश थे, क्योंकि नाम तो दर्ज करना था। इस तरह सांकेतिक पहचान युक्त पहली सूची बनी। 

जब इसकी जानकारी कैबिनेट के पास पहुंची तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस पर आपत्ति की और कहा कि ऐसे नाम की जगह उस असली मतदाता का नाम चाहिए। वर्ष 1954 में बनी मतदाता सूची में इस कमी को दूर किया गया। अब बुर्के को लेकर एक नई बहस! धर्म विशेष की पहचान बताकर दूसरे धर्मावलंबियों को प्रभावित करना तो नहीं? क्योंकि सबको पता है कि चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए केवल 1.2 प्रतिशत मत ही काफी होते हैं। ऐसे में मतदाताओं को प्रभावित करके जीतने वाली सीटों के अंकगणित को अपने पक्ष में करने का यह हथकंडा तो नहीं?बुर्के पर उठे सवाल से ही सही, सीख लेते हुए मतदाता की पहचान हाईटेक पद्धति से होने लगे तो निश्चित रूप से जहां बोगस मतदान की संभावना खत्म होगी, वहीं स्वचलित रूप से मतदाता की उपस्थिति का आंकड़ा ईवीएम से इतर अलग मशीन में होगा, जिससे मतदान दल का समय और सहूलियतें बढ़ेंगी। निश्चित रूप से इससे फर्जी मतदान पर भी पूर्ण विराम लगेगा। 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली, गैस सब्सिडी, बैंक खातों, तमाम सरकारी योजनाओं में आधार अनिवार्य है तो मतदान के लिए अनिवार्य कर, धर्म की ओट की ऐसी बहसों को पूर्णविराम नहीं दिया जा सकता क्या?न केवल फर्जी मतदान, बल्कि एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार मतदान को रोकने, थोड़ा सा तकनीक बदलाव ही काफी है जो इसे शत-प्रतिशत रोक देगा। आधार बनाम अंगूठा हर किसी की पहचान है। जरूरत है कि हर बूथ पर पॉश मशीन के साथ आधार से लिंक वार्डवार मतदाता सूची हो। देश के कई सुदूरवर्ती अंचलों में संचार सिगनलों के न पहुंच पाने पर वैकल्पिक और 100 प्रतिशत टेम्पर प्रूफ गैजेट्स का उपयोग हो सकता है। 

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं, ये उनके निजी विचार हैं)

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD