Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

'अच्छे दिन' वालों ने जनता को लाइन में खड़ा किया : डिंपल यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंदौली , 06 Mar 2017

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को कहा कि अच्छे दिन का वादा करने वालों ने नोटबंदी करके जनता को लाइनों में खड़ा कर दिया। जबकि पत्थरवाली सरकार ने सिवाय सरकारी खजाना लूटने के कुछ नहीं किया। चंदौली में जनसभा में डिंपल यादव ने भाजपा और बसपा पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा ने जनता को छलने का काम किया है जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार ने विकास के काम किए हैं।उन्होंने कहा, "नोटबंदी से न तो कालाधन आ सका और न ही भ्रष्टाचार या आतंकवाद मिटा। अब तो दो हजार रुपये का नकली नोट भी आ गया है। समाजवादी सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई मुफ्त की है। हम किसान फंड भी बनाएंगे। किसानों का कर्ज 1600 करोड़ रुपये माफ किया है।"उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है। जनता का भरोसा समाजवादी सरकार पर है, जिसकी कथनी और करनी एक है।

डिंपल ने कहा, "अच्छे दिन वालों ने तीन साल केवल मन की बात की। मोदी तीन दिन से काशी में रुके हैं। मोदी का पहला रोड शो फेल हो गया, दूसरे में भी सफलता नहीं मिली। अब अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं। अखिलेश जी का रोड शो सफल रहा। ऐसा अब तक नहीं हुआ था।"उन्होंने कहा, "100 नंबर सेवा की गाड़ी का रंग काला रखा ताकि उप्र को मोदी की नजर न लग जाए। जब भी अच्छे दिन वाले बोलते हैं तब जहर ही उगलते हैं। अच्छे दिन वालों के न अच्छे बोल और न ही अच्छी सोच। मोदी ने बिजली को भी हिंदू-मुस्लिम बना दिया। झूठ बोलने की भी हद होती है, लेकिन इनका घड़ा भर गया है। इनके मंत्री जब मंच पर होते हैं झूठ बोलते हैं।"डिंपल ने कहा, "उप्र का मुख्यमंत्री कोई गुजराती भाई बन गया तो क्या होगा? भाजपा उप्र को लखनऊ से नहीं दिल्ली से चलाना चाहती है।"बसपा पर वार करते हुए डिंपल ने कहा कि पत्थरवाली सरकार ने सिवाय सरकारी खजाना लूटने के कुछ नहीं किया। अब चौथी बार बुआ भाजपा से रक्षाबंधन मनाने को तैयार हैं। 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD