Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

दिल्ली में मेटा थिएटर महोत्सव शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Mar 2017

दिल्ली में मेटा थिएटर महोत्सव की शुरुआत 'महाविद्यालयों, परिसरों और राजनीति में थिएटर' विषय पर परिचर्चा से हुई। इसके बाद हेमंत पांडेय द्वारा निर्देशित नाटक 'लसानवाला' का मंचन हुआ। यह थिएटर महोत्सव 9 मार्च तक श्रीराम सेंटर, कमानी और एलटीजी सभागार में होगा तथा पुरस्कार समारोह 10 मार्च को दिल्ली के ताज महल होटल में होगा।इस महोत्सव में देशभर से चुने गए 10 बेहतरीन नाटकों का मंचन हो रहा है। नामांकित नाटकों में हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ बांग्ला, मलयालम, राजस्थानी और कन्नड़ नाटक शामिल हैं। देश में रंगकर्म क्षेत्र में सर्वाधिक बड़ा पुरस्कार माने जाने वाले मेटा लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के अलावा 13 विभिन्न श्रेणियों में भारतीय रंगकर्म की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। 

डॉली ठाकुर, महेश दत्तानी, सचिन खेडेकर, सीमा बिस्वास, अविजित दत्त और माया कृष्णा राव मेटा महोत्सव के 12वें संस्करण के मौके पर भारतीय रंगमंच की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का मूल्यांकन करेंगे। पुरस्कार 10 मार्च को होने वाले रंगारंग 'अवार्डस नाइट' के मौके पर दिया जाएगा। दिग्गज रंगकर्मी अरुण ककड़े को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से नवाजा जाएगा। इस थिएटर महोत्सव में लसानवाला, भीमा, एलिफैंट इन द रूम, आउटकास्ट, काली नादकम, धूम्रपान, महाभारत, अवध्या शेश रजनी, कथा सुकवि सूर्यमल की और आई डोंट लाइक इट ऐज यू लाइक इट का मंचन कमानी ऑडिटोरियम, श्रीराम सेंटर तथा एलटीजी सभागार में होगा। 

 

Tags: TV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD