Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राष्ट्रपति ने वायुसेना के 125 हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन को 'स्टेंडर्ड' प्रदान किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ताम्बरम (तमिलनाडु) , 03 Mar 2017

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को वायु सेना स्टेशन ताम्बरम, तमिलनाडु में भारतीय वायुसेना के 125 हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन को 'स्टेंडर्ड' और यांत्रिकी प्रशिक्षण संस्थान को 'कलर्स' प्रदान किए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना के 125 हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन और यांत्रिकी प्रशिक्षण संस्थान को बधाई दी और कहा कि इन इकाइयों का समृद्ध विरासत और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा का गौरवशाली अतीत है। इन इकाइयों की समर्पण भावना, व्यावसायिकता, नैतिकता और साहस के लिए राष्ट्र पूरी कृतज्ञता से उनका सम्मान करता है। राष्ट्रपति ने कहा, "भारत बहुध्रुवीय और बहुपक्षीय विश्व में जिम्मेदार तथा उभरती शक्ति है। हमारे क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक तथा भू-राजनीतिक परिदृश्य में लगातार हो रहे बदलाव के कारण हमारे देश की प्रगति, समृद्धि और सुरक्षा को प्रभावित करने वाले नापाक इरादों को मजबूती से रोकने की जरूरत हमेशा रही है। बाहरी और आंतरिक दोनों ही तरह के खतरों से निपटने के अलावा हमारे सैन्य बल प्राकृतिक आपदाओं के समय हमारे नागरिकों को राहत प्रदान करने में भी आगे हैं। अथक और निस्वार्थ संचालन हमारे वीर यौद्धाओं के धैर्य और प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है।" राष्ट्रपति ने कहा, "भारतीय वायुसेना ने हमारे राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा करने में तकनीकी रूप से उन्न्त इकाई के रूप में विकास किया है। हमारे देश के युवाओं के लिए हमारे वीरों द्वारा प्रदर्शित की गई ²ढ़ता और प्रतिबद्धता अनुकरणीय हैं।" 

 

Tags: Pranab Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD