Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

हमें रासायनिक, जैविक युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए : मनोहर पर्रिकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Mar 2017

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर तथा सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने युद्ध के दौरान जैविक तथा रासायनिक हथियारों के संभावित इस्तेमाल के मुद्दे पर गुरुवार को चिंता जताई। उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही, जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने परमाणु, जैविक, रासायनिक प्राथमिक चिकित्सा वाहन (एनबीसीआरवी) तथा दवाएं भारतीय सेना को सौंपीं।रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्थानीय मीडिया में आई उन खबरों में तस्वीरों को देखा है, जिसमें अफगानी लोगों के शरीर पर चकत्तों को दिखाया गया है, जो निश्चित तौर पर रासायनिक हथियारों के संभावित इस्तेमाल का संकेत देती हैं।पर्रिकर ने कहा, "अफगानिस्तान के दक्षिणी तथा उत्तरी हिस्से में रहने वाले स्थानीय लोगों की तस्वीरें मैंने देखी हैं, जिनके शरीर पर चकत्ते हैं..इस वक्त मैं पुष्टि नहीं करता हूं, लेकिन तस्वीरें बेहद विचलित करने वाली हैं।"उन्होंने कहा, "हमें हर तरह के युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।"इसी तर्ज पर जनरल रावत ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र हालांकि रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लगा चुका है, लेकिन दुश्मनों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।"कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, वजीरिस्तान क्षेत्र में कुछ स्थानीय लोगों के शरीर पर चकत्ते तथा घाव देखे गए हैं, जो रासायनिक हथियारों का परिणाम प्रतीत होता है।यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि भारत को रासायनिक या जैविक हथियारों का खतरा है, मंत्री ने कहा कि यह किसी भी हालात से निपटने के बारे में है।उन्होंने कहा, "हमें हर तरह की मुसीबत के लिए तैयार रहना चाहिए।"

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD