Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

यूपी का हाथी पत्ता नहीं, नोट निगल गया : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भदोही (उत्तर प्रदेश) , 27 Feb 2017

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मायावती का हाथी पैसा खाता है। वह पीपल का पत्ता खाने के बजाय सारा नोट खा गया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम ने 'साइकिल' को पंक्चर कर दिया है, सपा की हालत पतली हो गई है। कांग्रेस का हाथ थामने से वह पूरी तरह गर्त में चली गई है। देश के गृहमंत्री ने कहा, "यूपी में कानून-व्यवस्था का राज खत्म है। समाजवादी सरकार का काम नहीं, बलात्कार बोलता है।"उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ सर्जिकल स्ट्राइक का भी बखान किया। उन्होंने कहा, "हमने मजबूरी में सर्जिकल स्ट्राइक किया। 16 साल बाद सफेद झंडा दिखाया गया, जब पाकिस्तान नहीं माना तो उसके घर में घुसकर हमारे जवानों ने आतंकियों का सफाया किया।"राजनाथ के निशाने पर सपा, बसपा और कांग्रेस रहीं। बसपा पर प्रहार करते हुए उनहोंने कहा, "मायावती का हाथी पैसा खाता है। 

वह पीपल का पत्ता खाने के बजाय सारा नोट खा गया।"कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस की खटिया चार माह पहले ही खड़ी हो गई थी। हिंदुस्तान के राजनीतिक इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी ने खाट सम्मेलन किया। कांग्रेस उसी तरह खटिया पर लेट गई है। उन्होंने कहा, "यहां गुंडाराज कायम है। भाजपा की सरकार बनी तो सभी गुंडे अपने मांद में चले जाएंगे। सपा भ्रष्टाचार में आकंठ में डूबी है। मंत्री बलात्कार करता है और सरकार में बना रहता है। विकास की पहली शर्त कानून व्यवस्था होती है जो यहां नहीं है।"राजनाथ ने अपने प्रदेश के बारे में कहा, "यूपी में बिजली नहीं आती है, बिल जरूर आता है। लोगों को मच्छर काटते हैं और वे लालटेन युग में जी रहे हैं लेकिन सीएम बोलते हैं कि यूपी को 24 घंटे बिजली मिलती है।"उन्होंने कहा, "हमारी सरकार बनी तो तीन महीने में किसानों के सभी कर्ज माफ हो जाएंगे और बगैर ब्याज के कर्ज दिया जाएगा। लड़कियों और लड़कों को मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी।" 

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD