Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

नरेंद्र मोदी 2019 में प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुशीनगर , 26 Feb 2017

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। रविवार को कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। मोदी 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की मन की बातें समझ से बाहर हैं। मोदी जी ने जनता को दुख दिया है। लोग ईमानदारी से कमाए पैसे के लिए महीनों लाइन में लगे रहे। लोकतंत्र में जो सरकारें जनता को दुख देती है, मौका पाते ही जनता उन्हें सजा दे देती है। मोदी जी ने लोकसभा चुनाव के समय जो वादे किए थे, एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने जनता को धोखा दिया है।"

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने नोटबंदी के दौरान लाइन में हुई मौतों पर परिजनों की मदद की। उन्हें दो-दो लाख रुपये सहायता राशि दी, लेकिन इतना बोलने वाले मोदी के मुंह से नोटबंदी में जान गंवाने वालों के लिए संवेदना के दो शबद नहीं निकले।उन्होंने कहा, "नोटबंदी के दौरान हमने शादियों और गंभीर बीमारियों में मरीजों की मदद की। हमने छात्रों को लैपटॉप दिए और मजदूरों को साइकिलें दीं। समाजवादी पेंशन से गरीब महिलाओं की मदद की। एम्बुलेंस की व्यवस्था की। इसके साथ-साथ पुलिस व्यवस्था को मजबूत करते हुए डायल 100 सेवा शुरू की। लेकिन प्रधानमंत्री जी ने तीन साल में क्या किया? क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपये आया? क्या विदेश से कालाधन वापस आया?"

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की असलियत जनता के सामने आ चुकी है। 2019 में मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे। जनता उन्हें नोटबंदी और वादाखिलाफी का जवाब देगी।"उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के लिए अब तक चार चरणों के मतदान हो चुके हैं और चारों ही चरणों में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन दूसरे दलों के मुकाबले में बहुत आगे है। बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "बसपा और भाजपा एक-दूसरे से मिलकर चल रही हैं। बुआ जी भाजपा के साथ रक्षाबंधन मनाने लगे कहा नहीं जा सकता।"अखिलेश ने कहा कि इस चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन की ही जीत होगी, क्योंकि प्रदेश की जनता ने समाजवादियों का काम देखा है।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD