Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल

 

ज्ञान ज्योति में सरबत के भले के लिए कीर्तन दरबार का अयोजन

संगत ने रसमय कीर्तन का आनंद उठाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 26 Feb 2017

ज्ञान ज्योति गु्रप आफ इंस्टीट्यूटस व ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से फेस 2 मोहाली में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। यह कीर्तन दरबार विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की अरदास करने के लिए किया गया था। यह कीर्तन दरबार परमपिता की वंदना के साथ साथ विद्यार्थियों को गुरु शब्द के साथ जोडऩे का एक अहम प्रयास बना। इस दौरान न सिर्फ समूह विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने गुरु की बानी का स्मरण किया बल्कि क्षेत्र की भारी संगत ने भी इस समारोह में गुरु की बानी का आनंद उठाया।इस रसमय कीर्तन दरबार की शुरुआत ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल व ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी के विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन से हुई। इसके बाद पंथ जगत के प्रसिद्ध रागी जत्थों ने आई संगत को गुरु ग्रंथ साहिब की अनमोल विरासत से जोड़ते हुए संगत को कीर्तन से निहाल किया, जिन्में भाई साहब भाई इन्दरपाल सिंह जी चण्डीगढ़ वाले, भाई दिलबर सिंह हज़ूरी रागी श्री दरबार साहब अमृतसर, भाई हरनाम सिंह हज़ूरी रागी श्री दरबार सिंह अमृतसर, भाई मनिन्दर सिंह श्री नगर वाले प्रमुख थे। इस दौरान मैनेजमेंट की तरफ से सभी रागी सहबानें को सरोपोएउ भेंट किये गए। इस अवसर पर जहां माहौल पूरी तरह गुरुबानी का रंगा गया वहीं समूह संगत ने पंडाल में शब्द गायन का भरपूर लुत्फ उठाया। ज्ञान ज्योति गु्रप आफ इंस्टीट्यूटस के चेयरमैन जेएस बेदी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी धर्म व गुरुओं की शिक्षाओं से दूर होती जा रही है, जिसके नतीजे भी उन्हें साथ की साथ भुगतने पड़ रहे हैं। उन्होंने समूह विद्यार्थियों को गुरु साहिबों के दर्शाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया और पढ़ाई के साथ साथ गुरुबानी से जुडऩे के लिए कहा। उन्होंन कहा कि धर्म सदैव इंसान को मेहनत करने के लिए इंसानियत की सेवा करने का संदेश देता है। इस अवसर पर चाय व गुरु का लंगर अटूट चला, जिसमें समूह स्टाफ व विद्यार्थियों ने संगत की सेवा करते हुए गुरुबानी सुनी।

 

Tags: Gian Jyoti Institute

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD