Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

उत्तर प्रदेश चुनाव : पूर्वाचल में होगा बाहुबलियों के दमखम का इम्तहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 25 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब पूर्वाचल की दहलीज पर आ पहुंचा है। राज्य के इस हिस्से में अंतिम चरण के चुनावी अखाड़े में कई बाहुबलियों के दम-खम का इम्तहान होना है। कभी बनारस जिले का हिस्सा रहे चंदौली का सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र बाहुबलियों के आमने-सामने होने से खास बन गया है। बनारस की जेल में बंद बाहुबली बृजेश सिंह भले ही इस सीट से चुनाव मैदान में नहीं हैं, लेकिन उनका भतीजा सुशील सिंह यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। सुशील के मुकाबले यहां के बाहुबली श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह हैं। वह फिलहाल झारखंड की जेल में बंद हैं। विनीत और बृजेश सिंह के बीच यहां हमेशा मुकाबला होता रहा है। सैयदराजा सीट पर सुशील के प्रचार की कमान बृजेश की पत्नी किरण सिंह ने संभाल रखी है। डॉन की पत्नी बिना किसी तामझाम के सबके घर पहुंच रही हैं। किरण कहती हैं, "प्रचार के लिए घर-घर जाती हूं। किसी तरह का कोई तामझाम नहीं। हर मतदाता तक पहुंचने का लक्ष्य बनाया है। सुबह निकल जाती हूं और शाम तक प्रचार का काम चलता रहता है।"

सैयदराजा सीट पर रोचक बात यह है कि खुद बृजेश सिंह भी वर्ष 2002 के चुनाव में मैदान में थे, लेकिन समाजवादी पार्टी के मनोज सिंह ने उन्हें कम अंतर से हरा दिया था। इस बार भी मनोज सिंह सपा-कांग्रेस गठबंधन की तरफ से मैदान में हैं। बृजेश सिंह हालांकि बाद में विधान परिषद सदस्य बनने में कामयाब रहे थे।पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह भी जौनपुर जिले की मडियाहूं सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 2012 के चुनाव में सीमा अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़कर हार चुकी हैं। इस बार निषाद पार्टी और कृष्णा पटेल के अपना दल से उन्हें टिकट मिला है। सीमा ने आईएएनएस से कहा, "मडियाहूं की जनता इस बार स्वीकार करेगी। पिछले पांच वषरें से लगातार जनता के बीच रही हूं। लोगों के सुख-दुख में हमेशा भागीदार रही हूं।"सीमा सिंह को विधानसभा पहुंचाने के लिए मुन्ना बजरंगी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इलाके के लोग बताते हैं कि इस बार मुन्ना बजरंगी के लोग धनबल और बाहुबल का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। 

बजरंगी की ताकत की वजह से ही सीमा विरोधियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। सपा ने यहां से श्रद्धा यादव को टिकट दिया है, जबकि बसपा ने भोलानाथ शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। भोलानाथ कहते हैं, "बहन जी के शासनकाल में कानून का राज रहता है। गुंडे और माफिया या तो जेल में होते हैं या फिर प्रदेश छोड़कर चले जाते हैं। पिछले पांच वर्षो के दौरान उप्र में गुंडाराज और माफिया राज से जनता तंग आ चुकी है।"भाजपा ने यह सीट अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल को दे दी है, जिसकी उम्मीदवार लीना तिवारी मैदान में हैं।ज्ञात हो कि पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को मुख्तार अंसारी का करीबी भी माना जाता है। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी मुन्ना बजरंगी का नाम आया था। इस हत्याकांड में राय सहित सात लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई थी।

इसके अलावा बाहुबली विजय मिश्र व धनंजय सिंह को भी निषाद पार्टी से टिकट मिला है। विजय मिश्र ज्ञानपुर से और धनंजय सिंह मल्हनी सीट से चुनाव मैदान में हैं। विजय मिश्र हालांकि वर्ष 2012 के चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत चुके हैं। करोड़पति होने के साथ ही उन पर लगभग 26 मुकदमे भी दर्ज हैं।सपा ने ज्ञानपुर से रामरती बिंद को टिकट दिया है, जबकि भाजपा की तरफ से महेंद्र कुमार बिंद उम्मीदवार हैं और बसपा ने राजेश कुमार यादव को टिकट दिया है।मल्हनी से धनंजय सिंह के मुकाबले सपा ने भी बाहुबली पारसनाथ यादव को टिकट दिया है, जबकि भाजपा से सतीश कुमार सिंह, और बसपा से विवेक यादव भी चुनाव मैदान में हैं।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD