Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गुजरात विधानसभा में भाजपा व कांग्रेस सदस्यों में झड़प, 2 घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर (गुजरात) , 23 Feb 2017

गुजरात में किसानों की खुदकुशी के मुद्दे पर प्रदेश विधानसभा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हुई, जिसमें मंत्री निर्मला वाधवानी तथा कांग्रेस सदस्य बलदेव ठाकोर घायल हो गए। अमरेली से कांग्रेस विधायक परेश धनानी द्वारा राज्य में किसानों की खुदकुशी से संबंधित एक सवाल पर चर्चा के दौरान हंगामा शुरू हुआ। राज्य के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने जब यह कहने का प्रयास किया कि वह इस सवाल का जवाब पहले ही दे चुके हैं, तो धनानी, ठाकोर तथा अन्य विपक्षी सदस्य अध्यक्ष की आसंदी की तरफ बढ़ गए।इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्य भी अध्यक्ष की आसंदी की तरफ बढ़े।अभद्र भाषा के साथ विधायकों की आपस में नोकझोंक हुई, जिसके बाद उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। 

इस दौरान, राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री निर्मला वाधवानी को चोट आई। ठाकोर भी घायल हो गए। मंत्री के बाएं हाथ पर प्लास्टर दिखा, जबकि कांग्रेस के विधायक के बाएं पैर पर बैंडेज नजर आया।उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने आरोप लगाया है कि ठाकोर ने भाजपा सदस्यों पर हमला किया, जबकि कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने दावा किया कि भाजपा सदस्यों ने उनका गला घोंटने की कोशिश की।बाद में, विपक्ष के नेता शंकरसिंह वाघेला ने घटना का जायजा लेने के लिए कांग्रेस तथा भाजपा की महिला विधायकों तथा चीफ व्हिप पंकज देसाई के साथ एक बैठक की।धनानी ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी पार्टी राज्य में किसानों की खुदकुशी पर माकूल जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती कि किसानों की खुदकुशी की वजह फसलों का खराब होना नहीं है और इसकी अन्य वजहें हैं।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD