Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

लोग दिल खोल कर दे रहे सपा को वोट : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ /सैफई , 19 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने भरोसा जताया कि उप्र में सपा और कांग्रेस गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। सैफई में मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र की खुशहाली और तरक्की के लिए मतदान किया है। उप्र में सपा की सरकार बने, इसके लिए सभी लोग दिल खोलकर मतदान कर रहे हैं। पहले चरण से लेकर अभी तक साइकिल लगातार आगे बढ रही है।

उन्होंने कहा, "पहले, दूसरे और तीसरे चरण के बाद उप्र की लगभग आधी सीटों पर मतदान हो चुका होगा। सभी चरणों में सपा अन्य दलों से आगे है।"अखिलेश ने पार्टी में भितरघात पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। लोग साइकिल को जिताने के लिए लाइन में लगे हुए हैं।मायावती को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका चेहरा बता रहा है कि वह हार मान चुकी हैं। उन्होंने कहा, "नेताजी ने साइकिल के लिए ही वोट मांगा है।" अपने चाचा शिवपाल यादव को लेकर पूछे गए कई सवालों को हालांकि वह टाल गए। उन्होंने केवल इतना ही कहा कि साइकिल जीत की दिशा में आगे बढ रही है और वह 11 मार्च को नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं। 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD