Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

मायावती ने किया मतदान, पूर्ण बहुमत का जताया भरोसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 19 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी सुबह सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लखनऊ में मतदान के बाद मायावती ने भरोसा जताया कि उप्र में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मायावती ने कहा, "उप्र में आज (रविवार) तीसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। मतदान के दिन सबसे अपील करना चाहती हूं कि सभी लोग घरों से बाहर निकलकर मतदान जरूर करें।"पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा , "पहले दो चरणों के बाद अब तीसरे चरण का मतदान आज (रविवार) हो रहा है। 

इसके आधार पर मैं कह सकती हूं कि उप्र में बसपा नंबर वन पर रहेगी और उसे लगभग 300 सीटें मिलने जा रही हैं। उप्र की जनता भ्रष्टाचार और गुंडाराज से तंग आ चुकी है। वह बदलाव का मन बना चुकी है।"मायावती ने कहा कि उनकी रैलियों में जिस तरह से भीड़ आ रही है, उससे उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता इस बार बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले लगभग पौने तीन साल के कार्यकाल में जनता से किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया। जनता ने सपा और बसपा को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। 

गौरतलब है कि इस चरण में 2,41,99,448 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें युवा मतदाताओं की संख्या 4,10,117 है जो 18 से 19 वर्ष के बीच हैं। तीसरे चरण में कुल 1,31,61,155 पुरुष और 1,10,37,265 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।सबसे ज्यादा मतदाता सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं। इनकी संख्या 4,98,573 है। सबसे कम मतदाता सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में है। यहां कुल 2,72,294 मतदाता हैं।तीसरे चरण में कुल 16,671 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 25,607 है। इस चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 105 है। 

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD