Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गरीब सवर्णो को भी आरक्षण मिलना चाहिए : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) , 17 Feb 2017

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को यहां एक रैली में आरक्षण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों की तरह गरीब सवर्णो को भी आरक्षण मिलना चाहिए। मायावती ने कहा कि वह आर्थिक आधार पर आरक्षण की पक्षधर हैं। मायावती ने भाजपा पर आरएसएस के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गलत नीतियों की वजह से सरकार से बाहर हुई है। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन करार दिया।मायावती ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए। उन्होंने कहा कि उप्र में कानून का राज लाने के लिए जंगल राज खत्म करना होगा। यहां प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण देने की व्यवस्था को भी लागू नहीं किया गया है। 

मायावती ने कहा कि पिछड़े-दलित वर्ग के लोगों पर आए दिन अत्याचार हो रहा है। इसका उदाहरण रोहित वेमुला कांड और गुजरात का ऊना कांड है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अगर सत्ता में आएगी तो आरएसएस के एजेंडे पर चलकर आरक्षण को खत्म कर देगी। इसकी जानकारी हमें मिली है। हमारी पार्टी इन आरक्षण को बरकरार रखकर सवर्णो के गरीब लोगों को भी आरक्षण देने की पक्षधर रही है। जनता ने बसपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। जनता बसपा की सरकार बनाने वाली है। सपा और भाजपा के खिलाफ जनता में भारी विरोध है। मायावती ने कहा कि केंद्र में भाजपा ने केंद्र की सरकार बनाने के लिए जो वादे किए थे, वे हवाई बनकर रह गए। 

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के नाम पर नोटबंदी की गयी, जिससे देश की आम जनता काफी पीड़ित है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी के फैसले से पहले ही अपने करीबी बिजनेसमैन, पार्टी को और चहेते लोगों को फायदा पुहंचाया। इनके कालेधन को ठिकाना लगा दिया गया था। इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। भाजपा ऐसे लोगों के धनबल की मदद से ही सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। मायावती ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के हित के लिए बसपा सरकार काम करेगी। किसानों के कर्ज को भी माफ किया जाएगा। बसपा सरकार में व्यापारियों के लिए अलग से आयोग का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही रोजमर्रा की सभी जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा।

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD