Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

बिहार : संगीत को साधना मानती हैं मिथिलांचल की मैथिली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 17 Feb 2017

बिहार के मिथिलांचल की बेटी मैथिली ठाकुर आज पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों कलर्स टीवी चैनल पर सिंगिंग रियलटी शो 'राइजिंग स्टार' में विजयी बनने का सपना संजोए मैथिली इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा वोट लेने वाली प्रतिभागी बन चुकी हैं। मैथिली का मानना है कि संगीत एक साधना है और यहां आसानी से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। संगीत के क्षेत्र में अपने मधुर आवाज से बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बना चुकीं मैथिली ठाकुर को संगीत विरासत में मिली है। बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी (उड़ेन) की रहने वाली मैथिली की प्रारंभिक संगीत शिक्षा उनके दादा बच्चा ठाकुर और पिता रमेश ठाकुर से मिली। मैथिली बताती हैं कि घर में संगीत के परिवेश में पली-बढ़ी होने के कारण बचपन से ही उनका लगाव संगीत से रहा है। 

ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी मैथिली वर्तमान में दिल्ली में परिवार के साथ रहते हुए बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका से पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा मैथिली संगीत के क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। वह प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद में पांचवें वर्ष की पढ़ाई भी कर ही हैं। शास्त्रीय संगीत को पसंद करने वाली मैथिली कहती हैं, "संगीत एक साधना है। संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कोई 'शॉर्टकट' नहीं हो सकता है।" मैथिली ठाकुर अब तक संगीत के क्षेत्र में कई विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। वह राष्ट्रीय स्तर के गायन शो 'इंडियन आइडल जूनियर-2015', 'सारेगामापा' सहित कई गायन रियलटी शो में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुकी हैं। 'आई जीनियस यंग सिंगिंग स्टार' जीतने के बाद यूनिवर्सल म्यूजिक द्वारा जारी मैथिली के 'या रब्बा' अलबम को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस अलबम में 'शैतानिया' शीर्षक गीत को यू-ट्यूब पर अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख और सुन चुके हैं। 

मैथिली ने आईएएनएस से फोन पर हुई बातचीत में बिहारवासियों से बिहार की बेटी होने के नाते 'राइजिंग स्टार' लाइव शो के दौरान वोट करने की अपील की है। इस सिंगिंग रियलटी शो के निर्णायक मुख्य रूप से दर्शक ही हैं। यह प्रतियोगिता आठ चक्रों तक चलेगी। कलर्स चैनल पर इस लाइव शो में मैथिली 40 प्रतिभागियों में शामिल हैं। इस शो में निर्णायक के रूप में शंकर महादेवन, मोनाली ठाकुर और दिलजीत दोसांझ हैं।मिथिला के विकास के लिए काम कर रही संस्था 'मिथिलालोक फाउंडेशन' के चेयरमैन डॉ़ बीरबल झा ने भी लोगों से मैथिली को 'राइजिंग स्टार' बनाने की लोगों से अपील की है और कहा है कि मैथिली में वे सब गुण हैं, जिससे मिथिला को संगीत के क्षेत्र में वह आगे तक ले जा सकती हैं। मैथिली के पिता रमेश ठाकुर कहते हैं कि उनकी इच्छा मैथिली को संगीत के क्षेत्र में काफी ऊपर देखने की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मैथिली इस कला को और आगे बढ़ाए। उनका कहना है कि बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिनकी आवाज अच्छी है परंतु वे मार्गदर्शन के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाए। उनकी इच्छा है कि भविष्य में मैथिली ऐसे लोगों के लिए मार्गदर्शक बने, जिससे संगीत की दुनिया और बड़ी हो सके। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD