Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

पिता का संघर्ष भूल कांग्रेस की गोद में बैठ गए अखिलेश यादव : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Feb 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर उनके मुख्यमंत्री पति अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन पर क्षोभ प्रकट किया। सपा के गढ़ कन्नौज में भाजपा की विजय शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए मोदी ने भरे मन से कहा, "अखिलेश यादव आज उन्हीं की गोद में जाकर बैठ गए हैं, जिनके खिलाफ उनके पिता ने जीवनभर संघर्ष किया था।"लोकसभा चुनाव में कन्नौज में भाजपा प्रत्याशी की हार को याद करते हुए मोदी ने कहा, "इतना प्यार 2014 में दे दिया होता तो कितना अच्छा होता। आपने जिन पर कृपा की, वह एक कुनबा टूट गया, लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि अबकी बार आपके प्यार को विकास के रूप में ब्याज समेत लौटाऊंगा।"भाजपा के स्टार प्रचारक ने कहा, "हिंदुस्तान के हर कोने में सुंगध फैलाने वाले कन्नौज से अपनी खुशी बांटने आया हूं। सवा सौ करोड़ देशवासियों से खुशी बांटना चाहता हूं।"प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है। आज हमारे वैज्ञानिकों ने स्पेस प्रोग्राम में ऐसा काम किया कि जिसे विश्व में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। 

हमारे वैज्ञैनिकों ने एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। आज आकाश में भी सेंचुरी पार कर दी। अमेरिका, इजरायल, नीदरलैंड, यूएई समेत पूरी दुनिया में भारतीय वैज्ञानिकों ने भारत का सीना चौड़ा कर दिया।"उन्होंने कहा कि क्या सरकार अमीरों, धन्नासेठों, कुनबों के लिए होती है, नहीं! सरकार गरीबों के लिए महिलाओं, शोषितों, वंचितों और पीड़ितों के लिए होती है। मोदी ने कहा, "भारत सरकार ने अन्न सुरक्षा के तहत उप्र सरकार को पैसे देने को तैयार है। उनसे गरीबों की सूची बनाने के लिए कहा, लेकिन अभी तक सूची नहीं बनी है। मुलायम, अखिलेश और उनकी श्रीमती जी बताएं कि आप अभी तक गरीबों की सूची क्यों नहीं दे पाए।"मोदी ने कहा, "जो कुनबे के साथ जुड़ा हो, वही सपा को अच्छा लगता है। उनकी जिद है कि गरीबों को मरने देंगे, लेकिन पैसा नहीं लेंगे। सपा गरीबों की दुश्मन है और सो रही है। गरीबों को देने के लिए केंद्र से पैसे इसलिए नहीं ले रहे, क्योंकि उन्हें बिचैलिए नहीं मिल रहे हैं।"प्रधानमंत्री का कांग्रेस-सपा गठबंधन पर क्षोभ प्रकट करना। बिहार चुनाव की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने वहां के महागठबंधन पर लगातार प्रहार किया था, नतीजे में उन्हें अपनी पार्टी की 'हार' मिली थी।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD