Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

विधायक सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएं : रविशंकर प्रसाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पचमढ़ी (मप्र) , 14 Feb 2017

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मध्यप्रदेश के भाजपा विधायकों को सोशल मीडिया से होने वाले राजनीतिक फायदे गिनाते हुए सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। राज्य की पर्यटन नगरी पचमढ़ी में मंगलवार से शुरू हुए दो दिवसीय विधायक प्रशिक्षण वर्ग में रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए कहा, "सोशल मीडिया के जरिए पलक झपकते ही सूचना एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच जाती है, जो सबसे पहले चर्चा प्रारंभ करता है बात उसकी आगे बढ़ती है। यह बहुत तेज संचार माध्यम है और भारत की नई पीढ़ी बहुत तेजी से सोशल मीडिया से जुड़ रही है, इसलिए इस माध्यम पर विधायकों को सक्रियता बढ़ानी होगी।"उन्होंने कहा, "मैं देश का केंद्रीय मंत्री हूं और भारत को नए रूप में देख रहा हूं। पलक झपकते ही ट्विटर और फेसबुक पर सूचनाएं आ जाती हैं और प्रतिक्रियाओं का अंबार लग जाता है। सोशल मीडिया आज एक धारणा मूलक माध्यम है, इसलिए हमें इसके अधिकतम इस्तेमाल पर जोर देना होगा।" 

उन्होंने कहा कि गत दो वर्षो में इटली और फ्रांस की जनसंख्या के बराबर भारत में मोबाइल की संख्या बढ़ी है। हमारे लिए गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री को दो करोड़ से अधिक लोग ट्विटर पर फालो करते हैं।प्रसाद ने विधायक और अन्य कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह नर्मदा यात्रा और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसे कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार करें। यह बहुत बड़ी बात है कि मुस्लिम समाज की महिलाएं सिर पर कलश रखकर नर्मदा यात्रा में शामिल होती है। यह बदलते भारत की तस्वीर है। यह भारत की एकात्मता की तस्वीर है। भाजपा की सरकार में ही ऐसा सामाजिक सामंजस्य देखा जा सकता है, इसलिए इस सामंजस्य की चर्चा भी मीडिया में होना चाहिए।रविशंकर प्रसाद ने बताया कि दुनिया में फेसबुक पर 190 करोड लोग जुड़े हैं, इनमें से लगभग 17 करोड़ भारतीय हैं, इसी प्रकार वाट्सअप पर दुनिया में 120 करोड़ लोग काम करते हैं। इसमें भारतीयों की संख्या 16 करोड़ है, वहीं ट्विटर पर काम करने वालों में दुनिया हकीकत 30 करोड़ लोगों में से दो करोड़ भारत के हैं, इसलिए हमें सोशल मीडिया के महत्व को समझना पड़ेगा।

 

Tags: Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD