Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

जनता को गुमराह कर रहे अखिलेश-राहुल : अरुण जेटली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 14 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने लखनऊ पहुंचे केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक साथ मिलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेटली ने कहा कि राहुल का यह कहना कि केंद्र सरकार ने देश के 50 उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है, यह सरासर गलत है।जेटली ने कहा, "26 मई, 2014 के बाद केंद्र सरकार ने किसी भी उद्योगपति का एक रुपया कर्ज माफ नहीं किया है। यह सब बोलने से पहले राहुल को सत्यता का पता लगा लेना चाहिए। या तो फिर वे जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।"उत्तर प्रदेश के मुख्मयंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि अखिलेश का यह कहना कि केंद्र सरकार ने राज्य को उसके हिस्सा का पैसा नहीं दिया है, पूरी तरह से गलत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "केंद्र और राज्य के संबंधों के बीच जो राज्य का 42 फीसदी हिस्सा है, वह उससे कोई नहीं छीन सकता। 

बाकी 58 प्रतिशत सभी राज्यों में बांटा जाता है। केंद्र ने उप्र सरकार से किसी तरह का भेदभाव नहीं किया है। केंद्र ने अपनी तरफ से अखिलेश सरकार की पूरी मदद की है। अगर अखिलेश भेदभाव का आरोप लगाते हैं तो इसका मतलब है, वह अपनी नाकामी को छिपा रहे हैं।"कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर अरुण जेटली ने तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि यह एक अवसरवादी और अपवित्र गठबंधन है। जेटली ने कहा, "डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे बड़े समाजवादियों ने जीवन भर कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उनके खिलाफ बड़ा जनांदोलन खड़ा किया। इसके बावजूद अखिलेश यादव ने उनकी राह से हटकर कांग्रेस के साथ ही गठबंधन कर लिया। यह एक अवसरवादी गठबंधन नहीं तो और क्या है।"राहुल गांधी की किसान यात्रा पर तंज कसते हुए जेटली ने कहा कि एक नेता देवरिया से दिल्ली तक यात्रा निकालते हैं और कहते हैं कि 27 साल उप्र बेहाल। अगले ही दिन वह सरकार के पाले में खड़े हो जाते हैं और उनके नारे की कोई अहमियत नहीं रह जाती।नोटबंदी को लेकर जेटली ने कहा कि अब लोगों को पहले से अधिक सहूलियतें मिल रही हैं और लोग इसके समर्थन में हैं।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD