Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी टोल पलाजे बंद करवाने के नाम पर लोगों को बलैकमेल न करें डा. बलबीर सिंह: एन के शर्मा मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने गेहूँ की खरीद के प्रबंधों और मौसम से खराब हुयी फसल का जायज़ा लिया उच्च रक्तचाप और मधुमेह के लिए 150 से अधिक लोगों की जांच की गई चाय के कप के साथ गुरजीत सिंह औजला की विक्ट्री का साइन बना लोगों ने जताया प्यार

 

भारत व जापान के संबंधों की जड़ें इतिहास से जुड़ी : किरण रिजिजू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2017

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कहा कि भारत और जापान के बीच घनिष्ठ संबंध दोनों देशों के लंबे इतिहास की गहराई से जुड़े हैं। दोनों ही देश लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्धता, कानून की सर्वोच्चता, मानवाधिकार और वैश्विक शांति जैसे आम मूल्यों को साझा करते हैं। यहां ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा 'भारत-प्रशांत क्षेत्र : भारत-जापान हितों का मेलमिलाप' विषय पर आधारित सेमिनार को संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा, "भारत और जापान दोनों को अपने राजनयिक संबंध स्थापित किए 64 साल बीत चुके हैं और इस अवधि के दौरान दोनों देश आपसी मेल मिलाप से रणनीतिक एवं आर्थिक हितों पर आधारित एक बहुत मजबूत साझेदारी स्थापित करने में समर्थ रहे हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और जापान ने सुरक्षा सहयोग के बारे में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए और रक्षा उत्पादन और असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। आर्थिक संबंधों के बारे किरण रिजिजू ने कहा कि जापान दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर, दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर, चेन्नई-बेंगलुरु औद्योगिक कॉरिडोर और मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे जैसी अनेक विशाल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक आर्थिक भागीदारी अनुबंध किया है। मंत्री ने कहा कि जापान के निजी निवेश ने, विशेष रूप से भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बड़ा प्रभाव डाला है।रिजिजू ने कहा कि भारत 2003 के बाद से ही जापान की आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता देश है। 

 

Tags: Kiren Rijiju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD