Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

नरेंद्र मोदी की जन्मकुंडली हमारे पास : उद्धव ठाकरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Feb 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस नेताओं को धमकी देने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकर ने शनिवार को उन्हें चेताते हुए कहा कि उनके पास मोदी की जन्मकुंडली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेताओं को धमकी भरे लहजे में कहा था कि उनके पास उनकी पूरी जन्मकुंडली है।

ठाकरे ने कहा, "जो भी व्यक्ति पैदा होता है, उसकी एक 'जन्म पत्रिका' होती है। प्रधानमंत्री को कभी यह नहीं भूलना चाहिए। यहां तक कि हमारे पास भी उनकी जन्मकुंडली है। क्या वे यह भूल गए कि गोधरा सांप्रदायिक दंगे के बाद वह कैसे बच निकले? यह मेरे दिवंगत पिता बाल ठाकरे की वजह से हुआ, जो हमेशा उनके समर्थन में खड़े रहे।"यहां अपने निवास मातोश्री में कुछ विशेष संवाददाताओं से ठाकरे ने 26 जनवरी को शिवसेना द्वारा गठबंधन तोड़ने के बाद केंद्र तथा महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। 

मोदी की आलोचना करते हुए ठाकरे ने कहा, "इससे पहले कभी भी कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस स्तर तक नहीं गिरा था।"उन्होंने कहा, "वह मजाक करते हैं और अन्य पार्टियों के नेताओं का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन लोग अब उससे ऊब चुके हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राज्य में 27 रैलियों को संबोधित किया था। इसलिए मैंने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) के चुनाव में उनसे यहां आने की मांग की थी।"ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे (भाजपा नेता) झूठे हैं, जिनकी दिलचस्पी सत्ता के सिवा किसी और चीज में नहीं है। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि उन्होंने निकाय चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।

यह पूछे जाने पर कि वह सत्तारूढ़ गठबंधन को केंद्र और महाराष्ट्र में कैसे जारी रख सकते हैं, उन्होंने कहा, "क्या उन्होंने हमें गठबंधन से निकलने के लिए कहा है? अगर वह हमें पसंद नहीं करेंगे तो हम इससे निकल सकते हैं। हम यहां निकाय चुनाव के बाद अपने भविष्य पर फैसला करेंगे।"उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि किस तरह उनके दिवंगत पिता बाल ठाकरे, दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन और गोपीनाथ मुंडे के प्रयास से दोनों पार्टियों के बीच यह गठबंधन बना और समय के साथ और मजबूत होता गया।ठाकरे ने कहा, "उस वक्त, मेरे पिता ने हिंदू वोटों के बिखराव को रोकने का फैसला किया था, भाजपा अपना ध्यान केंद्रीय स्तर पर केंद्रित करेगी, जबकि शिवसेना राज्यस्तर पर। 

यह बढ़िया चला। लेकिन अब भाजपा सबकुछ हथियाने को आमादा है। केंद्र, राज्य, नगर निकाय और भी बहुत कुछ।"उन्होंने कहा कि अगर बेहतर होता कि शिवसेना अकेले चलती, तो यह बीते 25 वर्षो के दौरान महत्वपूर्ण राजनीतिक ताकत के रूप में उभरती।उद्धव ठाकरे ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार में भाजपा के सभी मंत्री राज्य में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। शिवसेना के एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।"33 महीनों के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मुस्कुराकर कहा, "वह झूठ के बल पर इतने दिन चले। यह भी एक उपलब्धि है! और वे बाकी के 27 महीने भी इसी के सहारे काट लेंगे।"

 

Tags: Uddhav Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD