Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नकली नोटों से बचाएगी 'लेन्टीकूलर' तकनीक

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Feb 2017

होलोग्राम बनाने की भारत की अग्रणी होलोस्टिक इंडिया लिमिटेड ने 'लेन्टीकूलर' नामक एक तकनीक पहली बार लांच की है, जिसके जरिए नकली नोटों से लड़ने में मदद मिलेगी। यह तकनीक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन व प्रदर्शनी 'ऑथेंटिकेशन फोरम 2017' में लांच की गई। होलोस्टिक इंडिया के दिवाकर महेन्द्रू ने कहा, "सुरक्षा के मामले में 'लेन्टीकूलर' तकनीक को मात दे पाना खासा मुश्किल है। असल में इसी तकनीक का इस्तेमाल अमेरिका 100 डॉलर के नोट को छापने में करता है। हमें इस तकनीक को भारतीय बाजार में लेकर आने में बेहद खुशी होगी।"
नकली उत्पादों की गंभीर समस्या के समाधान के लिए एक सकारात्मक कदम के रूप में एस्पा व मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया ने ऑथेंटिकेशन सोल्यूशन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन व प्रदर्शनी 'ऑथेंटिकेशन फोरम 2017' का आयोजन किया है। इस फोरम का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाने और देश में नकली उत्पादों की समस्या का विश्लेषण करने के लिए उद्योग हितधारकों और निर्णय निकायों को एक साथ एक मंच पर लाना है।सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के सचिव बी. के. प्रसाद ने बुधवार से शुरू हुए इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में कहा, "नकली उत्पादों से न सिर्फ उद्योग, सरकार को नुकसान होता है, बल्कि बड़ी संख्या में आम आदमी को इससे जूझना पड़ता है।
यह प्रसन्नता की बात है कि नकली उत्पादों के बाजार से लड़ाई के मुद्दे पर उद्योग एकजुट है।"प्रसाद ने कहा कि ऑथेंटिकेशन फोरम 2017 एक सराहनीय कदम है। फोरम के पहले दिन होलोग्राम बनाने की भारत की अग्रणी होलोस्टिक इंडिया लिमिटेड ने 'लेन्टीकूलर' नामक एक तकनीक भारत में पहली बार लांच किया है, जिसके जरिए नकली नोटों से लड़ने में मदद मिलेगी। ऑथेंटिकेशन सोल्यूशन प्रोवाइडर एसोसिएशन के अध्यक्ष यू.के. गुप्ता ने कहा, "हमारी इंडस्ट्री इन समस्याओं को जड़ से उखाड़ने मंे सरकार की मदद कर सकती है। जालसाजी घटने से कारोबार बढ़ेगा, जिससे सरकार को भी अधिक राजस्व मिलेगा।"



 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD