Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है

 

भूपेंद्र सिंह : आवाज ही पहचान है..

जन्मदिन : 6 फरवरी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Feb 2017

एक अलग किस्म की खनकती आवाज और गाने का अनोखा अंदाज, यही पहचान है गायक भूपेंद्र सिंह की। उन्होंने गाया भी है- 'मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे।' यह गीत उन पर बिल्कुल फिट बैठता है। वह बेहतरीन गजलों और अर्थपूर्ण गीतों के लिए जाने जाते हैं। 'किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है', 'होके मजबूर मुझे उसने भुलाया होगा' , 'दिल ढूंढ़ता है फिर वही', 'एक अकेला इस शहर' में जैसे नज्मों को भला कौन भूल सकता है? भूपेंद्र के गाए गीतों ने संगीत प्रेमियों के दिल पर एक अलग छाप छोड़ी है।
भूपेंद्र का जन्म 6 फरवरी, 1940 को अमृतसर के पंजाब में हुआ था।
उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह पंजाबी सिख थे। सबसे पहले भूपेंद्र को संगीत की शिक्षा नत्था सिहं ने ही प्रदान की। नत्था बेहतरीन संगतकार थे, लेकिन मौसिकी सिखाने में सख्ती बरतते थे, जिस कारण भूपेंद्र को संगीत से नफरत हो गई, लेकिन धीरे-धीरे उनके मन में संगीत के प्रति प्रेम पैदा होने लगा। करियर की शुरुआत में भूपेंद्र ने ऑल इंडिया रेडियो पर प्रस्तुति दी। उन्होंने वायलिन और गिटार बजाना भी सीखा। मदन मोहन ने भूपेंद्र को फिल्म 'हकीकत' में मोहम्मद रफी के साथ 'होके मजबूर मुझे उसने भुलाया होगा' गाने का मौका दिया। यह गीत बहुत लोकप्रिय हुआ, लेकिन भूपेंद्र को इससे कोई खास पहचान नहीं मिली।
इसके बाद भूपेंद्र ने स्पेनिश गिटार और ड्रम के सहारे कुछ गजलें पेश कीं। साल 1978 में रिलीज एल पी 'वो जो शहर था' से उन्हें प्रसिद्धि मिली। इसके गीत गीतकार गुलजार ने लिखे थे। भूपेंद्र ने 1980 के दशक में बांग्ला गायिका मिताली मुखर्जी से शादी रचा ली। शादी के बाद उन्होंने पाश्र्व गायन से किनारा कर लिया। दोनों ने कई कार्यक्रम एक साथ प्रस्तुत किए और भूपेंद्र-मिताली की जोड़ी ख्रूब मशहूर हो गई। दोनों ने खूब नाम और शोहरत कमाया। इस दंपति की कोई संतान नहीं है।
भूपेंद्र सिंह के गाए बेहतरीन नगमें, जैसे 'नाम गुम जाएगा', 'करोगे याद तो', 'मीठे बोल बोले' 'कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता', 'दरो-दीवार पे हसरत से नजर करते हैं', 'खुश रहो अहले-वतन हम तो सफर करते हैं' आदि आज भी गुनगुनाए जाते हैं। भूपेंद्र ने 'ड्रीम सेलर्स', 'आरजू', 'चांदनी रात', 'गुलमोहर' और 'मेरी आवाज ही पहचान है' जैसे अलबम में गीत गाए। हम यही कामना करते हैं कि मखमली आवाज के धनी भूपेंद्र अपनी गायकी से यूं ही संगीत प्रेमियों का मन मोहते रहें। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!



 

Tags: TV , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD