Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

सुखबीर बादल ने विकास और अमन चैन के लिए मुख्यमंत्री पर भरोसा करने पर धन्यवाद दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Feb 2017

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अकाली भाजपा गठबंधन को जबरदस्त समर्थन देने के लिए पंजाब के लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लोगों को विकास और धार्मिक सद्भाव के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व पर भरोसा करने का आग्रह किया है। चुनाव की पूर्व संध्या पर जारी एक बयान में बादल ने पार्टी के लिए चट्टान की तरह मौजूद रहे सभी अकाली कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे पंजाब का दौरा किया है। मगर उन्होंने अकाली कार्यकर्ताओं में इस बार जैसा जोश पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता अकाली भाजपा गठबंधन के लिए मील पत्थर साबित होगी। बादल ने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन पंजाब और केवल पंजाब के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि कुछ बाहर के लोग राज्य में धार्मिक तनाव फैलाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को इरादों को कामयाब न होने दें। 

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग आप आदमी पार्टी की गतिविधियों और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के चरमपंथियों से संबंधों पर विशेष ध्यान दें। लोगों को आप और कांग्रेस को खारिज करने की अपील करते हुए बादल ने कहा कि कांग्रेस श्री दरबार साहिब पर तोपों और टैंकों से हमला करवाने और दिल्ली में सिक्खों के कत्लेआम की दोषी है। इसके लिए पंजाब के लोग कांग्रेस को कभी भी माफ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के वादे पत्थर पर लिखी गई इबारत की तरह हैं। हमने जो वादा किया उसे पूरा किया। वह किसानों को मुफ्त बिजली का मामला रहा हो या आटा दाल या फिर शगुन स्कीम। हमने सभी वादों को लागू किया। इस बार हमने किसानों के कर्ज माफ करने, किसानों को उनकी फसलों पर एक सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस देने, सभी बेघरों को पक्के घर उपलब्ध करवाने और गरीबों को रियायती दरों पर घी और चीनी देने का वादा किया है। 

बादल ने कहा कि अकाली भाजपा के लिए दिया गया एक एक वोट विकास के लिए है। अकाली भाजपा गठबंधन ने राज्य को सरप्लस बिजली स्टेट बना दिया। राज्य में सडक़ों का जाल बिछा दिया। गठबंधन के पास राज्य के विकास के लिए अगले पांच साल का रोड मैप है। राज्य के सभी 12 हजार गांवों को साफ पेयजल, सीवरेज और सोलर लाइटस उपलब्ध करवाई जाएंगी। जबकि हमारे विरोधियों के पास देने के लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस की अमरेंदर सरकार ने किसानों की मुफ्त बिजली सुविधा छीन ली। शगुन स्कीम बंद कर दी। यहां तक कि नौकरियों तक पर पाबंदी लगा दी। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एसवाईएल मामले पर अपना रंग दिखा दिया। सिक्ख संस्थानों की बेअदबी की और अराजक तत्वों से गठजोड़ किया। बादल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का सहयोगी दल के नाते बादल साहब के नेतृत्व में ही स्थाई सरकार मिल सकती है। जबकि आप को दिया गया वोट किसानों की फसलों की बिक्री को प्रभावित करेगा। यही हालत कांग्रेस की है। कांग्रेस को दिया गया एक एक वोट राज्य के लिए पूरी तरह बेकार साबित होगा।  

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD