Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

सारे चुनावी सर्वेक्षण प्रायोजित हैं : मायावती

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 02 Feb 2017

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने गुरुवार को कहा कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में चुनाव सर्वेक्षण का जोर है। ये सारे सर्वेक्षण विभिन्न राजनीतिक दल करा रहे हैं और । बुलंदशहर में एक रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि पार्टियां अपने पक्ष में सर्वे भले ही करा रही हैं, लेकिन सारे सर्वे की पोल चुनाव के रिजल्ट में खुल जाएगी। मायावती ने जनता को भाजपा से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "भाजपा आरक्षण को खत्म करने में जुटी है। भाजपा तो आरएसएस के एजेंडा के हिसाब से मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को बदलना चाहती है। भाजपा ने अपनी जातिवादी मानसिकता के कारण दलितों का शोषण किया है, उनपर अत्याचार किया है।"
बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई तो पहले से और भी ज्यादा बड़े पीड़ादायक फैसले लिए जाएंगे। मायावती ने कहा कि भाजपा के लोग यूपी की कानून-वयवस्था को सुधारने के लिए बढ़चढ़ कर बातें कर रहे हैं। इनकी सरकार में तो अराजकता और भी बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो पूंजीपतियों को धनवान बनाया और गरीब के पास जो बचा-खुचा था, वह भी निकलवा लिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। केंद्रीय बजट में भाजपा ने यह नहीं बताया कि नोटबंदी के बाद कितना कालाधन निकला और देश को कितना फायदा हुआ।




 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD