Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

टी-20 रैंकिंग में युजवेन्द्र चहल की बड़ी छलांग

Listen to this article

5 Dariya News

दुबई , 02 Feb 2017

इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरू में घातक गेंदबाजी करने वाले भारतीय लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 रैंकिंग में 92वें स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। चहल गुरुवार को जारी ताजा आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 86वें स्थान पर आ गए हैं। चहल ने बेंगलुरू में खेले गए आखिरी टी-20 मैच में छह विकेट लिए थे। इस मैच में एक समय इंग्लैंड की टीम 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवरों में दो विकेट पर 117 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। लेकिन 14वें ओवर में चहल ने लगातार दो गेंदों पर इयान मोर्गन (40) और जोए रूट (42) के विकेट चटकाकर मैच का रुख ही पलट दिया।
चहल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इंग्लैंड ने आठ रनों के भीतर आठ विकेट गंवा कर अपनी हार तय की। अन्य गेंदबाजों में वरिष्ठ गेंदबाज आशीष नेहरा को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 24वें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के क्रिस जोर्डन को भी नौ स्थान का फायदा हुआ है। वह 17वें स्थान पर आ गए हैं। बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में इंग्लैंड के जोए रूट को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। वह दो स्थान की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
रूट हाल ही में भारत के खिलाफ खत्म हुई श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।उन्होंने 126 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन चार स्थान की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर आ गए हैं। भारत के लोकेश राहुल 15वें स्थान पर हैं। टी-20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड को छठा स्थान मिला है। पांचवें स्थान पर आस्ट्रेलिया है। भारत ने अपना दूसरा स्थान कायम रखा है। न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है।



 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD