Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

अरविंद केजरीवाल बताएं बरगाड़ी कांड के आरोपी भाइयों को क्यों पाल रहे- सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Feb 2017

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल बताएं कि उन्होंने बरगाड़ी बेअदबी कांड के आरोपियों को शरण क्यों दे रहे हैं। वीरवार को यहां जारी एक बयान में बादल ने कहा कि केजरीवाल बरगाड़ी बेअदबी कांड के मुख्य आरोपी भाईयों रुपिंदर और जसविंदर अभी आम आदमी पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। यहां तक कि दोनों आरोपियों को आप के मंच तक पर जगह दी जा रही है। एक तरफ केजरीवाल सत्ता में आने पर बरगाड़ी कांड के आरोपियों को सजा देने के दावे कर रहे हैं और दूसरी ओर वह इस कांड के दोनों मुख्य आरोपी भाईयों को खुलेआम शरण भी दे रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो चुका है कि केजरीवाल आतंकवादियों के साथ मिले हुए हैं। इसीलिए वह बेअदबी कांड के आरोपी भाईयों को बचा रहे हैं। 

बादल ने कहा कि केजरीवाल ने खालिस्तान कमांडो फोर्स के कमांडर गुरिंदर सिंह घाली के खिलाफ कोई मामला नहीं होने का बयान दे कर उसे बाकायदा क्लीन चिट तक दे दी है। जबकि हकीकत यह है कि घाली न सिर्फ अपराधिक मामलों में ही शामिल रहा है बल्कि उसने अमृतसर में बाकायदा एक महिला पर भी कातिलाना हमला किया था। शर्म की बात यह है कि केजरीवाल गाय की पूंछ काट कर मंदिरों में फेंकने वाले आतंकवादी का बचाव कर रहे हैं। केजरीवाल को झूठा और मक्कार बताते हुए बादल ने कहा कि वह एक बार किसी का बेवकूफ बना सकते हैं। मगर बार बार जनता जनार्दन को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। अब उन्हें बताना ही होगा कि वह पंजाब में माहौल खराब करने के लिए अराजक तत्वों को बचा क्यों रहे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को प्रोत्साहित कर केजरीवाल पंजाब को काले दिनों की तरफ धकेल रहे हैं।बादल ने कहा कि केजरीवाल को देश की सुरक्षा की भी कोई परवाह नहीं है। 

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पूरी उम्र धार्मिक सदभाव कायम रखने के लिए गुजार दी। उन्होंने लोगों को सभी अलगाववादी ताकतों को खारिज कर अमन चैन और विकास के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हाथों को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नकारात्मक मुद्दों की बजाए अकाली भाजपा गठबंधन विकास के लिए चुनाव प्रचार कर रहा है। हमने लोगों से जो वादे किए उन्हें पूरा किया है। इस बार गठबंधन ने छोटे किसानों के कर्ज माफ करने, किसानों की फसलों पर एक सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस देने और नीला कार्ड धारकों को दस रुपये किलो की दर से पांच किलो चीनी के अलावा 25 रुपये किलो की दर से दो किलो घी देने का वादा किया है। 

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD