Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

उत्तर प्रदेश चुनाव : तिंदवारी में 'साख' पर होगा मतदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांदा (उत्तर प्रदेश) , 02 Feb 2017

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा सीट पर इस बार फिर किसी दल के समर्थन या विरोध के बजाय उम्मीदवार की 'साख' पर चुनाव होने के आसार हैं। 1974 से वजूद में आई यह सीट ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का प्रतिनिधित्व देख चुकी है। यहां से चार बार कांग्रेस, तीन बार बसपा और दो बार सपा के विधायक चुने जा चुके हैं।दलित, क्षत्रिय और निषाद बहुल इस सीट पर सबसे पहले 1974 से अब तक हुए विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो बांदा सदर सीट से अलग किए जाने के बाद 1974 में पहली बार भारतीय जनसंघ से जगन्नाथ सिंह चुनाव जीते थे, इसके बाद 1977 में जनता पार्टी से जगन्नाथ सिंह जीते। 1980 में कांग्रेस के शिवप्रताप सिंह, 1981 में हुए उप चुनाव में मुख्यमंत्री रहते वीपी सिंह चुनाव जीते। वर्ष 1985 में कांग्रेस के अर्जुन सिंह, 1989 में जनता दल के चंद्रभान सिंह उर्फ चंदा भइया चुनाव जीते। 1991 और 1993 के चुनाव में बसपा के विशंभर प्रसाद निषाद, 1996 में बसपा के महेंद्र प्रसाद निषाद और 2002 व 2007 में सपा के विशंभर प्रसाद निषाद चुनाव जीते थे। 2012 के चुनाव में कांग्रेस के दलजीत सिंह 61,037 मत हासिल कर सपा के विशंभर प्रसाद निषाद को 14,945 मतों से हराया, यहां सपा उम्मीदवार को 46,092 मत मिले थे। बसपा के अच्छेलाल निषाद को 37,642 और भाजपा के बलराम सिंह को महज 8,771 मत ही मिल पाए थे। 

इस बार 2017 के चुनाव में यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3,08,118 है, जिनमें 1,37,533 महिलाएं और 1,70,576 पुरुष मतदाता दर्ज हैं। एक अनुमान के अनुसार, यहां दलित 61 हजार, क्षत्रिय 55 हजार, निषाद 52 हजार, ब्राह्मण 23 हजार, मुस्लिम 20 हजार, यादव 19 हजार, कुम्हार 17 हजार, कुशवाहा 12 हजार, वैश्य 11 हजार, आरख 09 हजार, लोधी 08 हजार, नाई 05 हजार, साहू 04 हजार, कायस्थ ढाई हजार के अलावा 17 हजार के आस-पास अन्य जाति के मतदाता हैं। 2017 के चुनाव में यह सीट सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई है और कांग्रेस के निवर्तमान विधायक दलजीत सिंह उम्मीदवार है। भाजपा ने 'बाहरी' बृजेश प्रजापति को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि बसपा हमीरपुर जिले के कदौरा गांव के निवासी जगदीश प्रजापति को बहुत समय पहले से अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है।मुख्यमंत्री बनने के बाद वीपी सिंह 1981 में उप चुनाव लड़कर यहां से विधायक बने थे और यहीं से जनता दल से चुनाव लड़ने के बाद सांसद बन वह प्रधानसमंत्री भी बने थे। तब यह विधानसभा सीट फतेहपुर लोकसभा सीट से संबद्ध थी, अब 2012 के परसीमन में इसे हमीरपुर लोकसभा सीट से जोड़ा गया है। 

यहां कभी जातीय या राजनीतिक बयार नहीं चली, हमेशा मतदाताओं ने उम्मीदवार की 'साख' पर मतदान किया है। इस बार भी साख परख कर ही मतदान के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीदवार की साख की बदौलत ही एक विधायक भारतीय जनसंघ से, एक विधायक जनता पार्टी, चार कांग्रेस, तीन बसपा, एक जनता दल और दो विधायक समाजवादी पार्टी से चुने जा चुके हैं।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा कहते हैं कि बसपा उम्मीदवार पिछले एक साल से 'डोर टू डोर' मतदाताओं के संपर्क में है और उनकी साख में अब तक कोई बट्टा नहीं लगा है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ अवैध बालू खनन के सिलसिले में एनजीटी में मामला चल रहा है।' भाजपा के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी का कहना है कि पार्टी ने बहुत सोंच-समझ कर बृजेश प्रजापति की उम्मीदवारी तय की है, नाराज कार्यकतार्ओं को समझा लिया जाएगा। यहां सपा कार्यकर्ता अपने पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के उस बयान से संशय में हैं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने और उन्हें हराने के लिए कहा है। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी का कहना है कि सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य बनाकर गठबंधन उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में जुटे हैं और सपा समर्थक मतदाता कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में ही मतदान करेंगे।

राजनीतिक विश्लेषक और बुजुर्ग अधिवक्ता रणवीर सिंह चौहान कहते हैं कि 'भाजपा को 'बाहरी' (बसपा छोड़कर आए) उम्मीदवार उतारने से उसे काफी नुकसान हो सकता है, क्योंकि स्थानीय भाजपा नेता ही 'बाहरी' उम्मीदवार का विरोध कर रहे हैं। वैसे भी चुनाव के लिहाज से यहां ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या काफी कम है और पिछले चुनाव में भाजपा से क्षत्रिय उम्मीदवार होने के बावजूद भी क्षत्रिय कौम के ज्यादातर मतदाता कांग्रेस के दलजीत सिंह के पक्ष में चले गए थे। वह कहते हैं कि यहां सपा समर्थक विशेषकर निषाद मतदाता कांग्रेस न समेट पाई तो अबकी बार बसपा को भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। फिलहाल, बांदा जिले की तिंदवारी सीट में एक बार फिर त्रिकोणीय संघर्ष है और उम्मीदवार की 'साख' पर विधानसभा का चुनाव टिका हुआ है, अब देखना यह होगा कि भाजपा के बृजेश प्रजापति, बसपा के जगदीश प्रजापति और सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार दलजीत सिंह में से किस उम्मीदवार की 'साख' मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होती है। 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD