Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

अरविंद केजरीवाल के झूठों का भंडाफोड़ करने के लिए दिल्ली के सफाई कर्मचारी पंजाब आए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Jan 2017

दिल्ली नगर निगम मजदूर कांग्रेस के बैनर तले राष्ट्रीय राजधानी के सफाई कर्मचारी पंजाब के गांवों में जाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठों का भंडाफोड़ करेंगे। यह ऐलान मजदूर कांगे्रस द्वारा किया गया है, जिसने पंजाब के वाल्मीकि समाज से केजरीवाल द्वारा दिल्ली की तर्ज पर उन्हें बर्बाद करने की शुरूआत करने से पहले उसे पंजाब से बाहर करने की अपील की है।यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिल्ली निगम के सफाई कर्मचारियों ने पंजाब के लोगों से आम आदमी पार्टी के नेता के झूठों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है, क्योंकि दिल्ली के लोग पहले से इन पर भरोसा करके समस्याओं को भुगत रहे हैं।मजदूर कांगे्रस के चरन सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोग पछता रहे हैं कि क्यों उन्होंने केजरीवाल को अपने ऊपर शासन करने के लिए चुना। 

इस क्रम में वे खुद को आप नेता के हाथों ठगा महसूस कर रहे हैं, जिसने अपने झूठे वायदों के जरिए उन्हें बेवकूफ बनाया है। उन्होंने पंजाब के लोगों से केजरीवाल के झूठों से गुमराह नहीं होने की अपील की है।इस क्रम में आप नेता के धोखे व झूठे दावों के खिलाफ सरगर्मीपूर्वक लडऩे के लिए दिल्ली से पहुंचे, चरन सिंह ने अपने साथियों के साथ कहा कि ये केजरीवाल एक धोखा है, पंजाब के लोगों इसको जूता मोरा, यह मौका है। इस दौरान, उन्होंने शिकायत की कि दिल्ली में निगम सफाई कर्मचारियों को उनके वेतन समय पर नहीं मिल रहे हैं और रिटायर्ड कर्मचारियों को उनकी पैंशन नहीं मिल रही है। जिस पर, चरन सिंह ने अपने साथियों के साथ 15 फरवरी को केजरीवाल की धोखाधड़ी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में राजघाट पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।चरन सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से दिल्ली में पूरी तरह से अव्यवस्था पैदा कर दी है और हर तीन महीने के बाद उन्हें अपने वेतन लेने के लिए धरनों पर बैठना पड़ रहा है।

 

Tags: PUNJAB CONGRESS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD