Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

भगवंत मान ने बादल की कांग्रेस पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी को हराने के लिए मिलीभगत पर सवाल उठाया

इसके अलावा सुखबीर बादल के अपवित्रीकरण मामलों में आम आदमी पार्टी की भागीदारी के आरोप का भी खंडन किया, बादल मजीठिया और सुखबीर बादल की करतूतों का मूक दर्शक बना हुआ था- भगवंत मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jan 2017

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आम आदमी पार्टी (एएपी) के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस पार्टी को शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) द्वारा दिए गए मौन समर्थन पर सवाल उठाया।  यहां एक बयान में आम आदमी पार्टी के प्रचार समिति के अध्यक्ष भगवंत ने बादल और सुखबीर बादल पर उनकी कांग्रेस के साथ बढ़ी नजदीकियों और पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपवित्रीकरण के लिए आम आदमी पार्टी को निशाना बनाने के लिए हमला किया। सुखबीर बादल राज्य के गृह मंत्री थे और वह सीधे अपवित्रीकरण घटनाओं में शामिल थे। आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाने से पहले, उन्हें बताना चाहिए की उन्होंने दोषी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया, मान ने पूछा।सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि सुखबीर बादल ने अपनी चुनावी सभाओं में जुबान फिसलने से अपनी सच्चाई खुद ब्यान कर दी थी। मोगा जिले में कल, सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अपवित्रीकरण घटनाओं में शामिल था और पंजाब में शांति भंग करने के लिए भी जिम्मेदार है। पिछले हफ्ते उन्होंने अमृतसर में दर्शकों को कहा है कि वह अमृतसर को सबसे गंदा शहर बनाना चाहते थे। या तो वह अपने अपराध के प्रति जागरूक है या फिर यह नशीले पदार्थों के प्रभाव था, उन्होंने कहा।

मान ने कहा कि जब अपवित्रीकरण की पहली घटना बरगाड़ी में हुई थी तो सुखबीर बादल ने इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और जर्मन खुफिया एजेंसी को दोषी ठहराया था। कभी उन्हें लगता हैं कि रूस अपवित्रीकरण के पीछे हो सकता है। हाल ही में उन्होंने महसूस किया कि आम आदमी पार्टी ही असली अपराधी है। मान ने कहा कि सुखबीर बादल राजनीतिक सुविधा के अनुसार अपने बयान बदल रहे हैं। मान ने अवैध नशीली दवाओं के व्यापार और अवैध खनन के कारोबार को पनपने के लिए सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया को अनुमति देने के लिए प्रकाश सिंह बादल पर आरोप लगाया। उन्होंने बादल ने सवाल किया है कि वह कैबिनेट और अन्य मंत्रियों के सामने अपने परिवार के सदस्यों द्वारा भ्रष्टाचार के मूक दर्शक क्यों बने हुए थे। उन्होंने कहा कि बादल को उन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए जहां अकाली दल कमजोर विकेट पर है अपनी मजबूरियों को समझाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इससे यह पता चलता है कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब में अपनी पकड़ खो चुका था और अब भ्रष्टाचार में अपने साथी कांग्रेस को सत्ता सौंपना चाहता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का डर उनके अपवित्र गठजोड़ को उजागर कर रहा है। मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का खून बादल परिवार की रगों में बहता है। भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, जिन्होंने 15 साल के लिए भाजपा के साथ काम किया यह दावा कर सकते हैं कि वह कांग्रेसी पैदा हुए हैं तो यह बादल का जन्म सिद्ध अधिकार है कि वे कांग्रेस के प्रति वफादार हो क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 1957 में अपना पहला चुनाव जीता था। मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बादल को अत्यंत प्यार और सम्मान दिया और उन्हें 5 साल के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जो कि किसी भी राजनेता के जीवन में बहुत दुर्लभ उपलब्धि है। यह शर्मनाक है कि बादल ने राज्य के लोगों को धोखा दिया। दुर्भाग्य से बादल अपने राजनीतिक कैरियर के आखिरी समय में अच्छी छवि से गिर चूका है। मान ने चुटकी ली।

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD