असम की झांकी में कामाख्या मंदिर की झलक
5 Dariya News
नई दिल्ली , 26 Jan 2017
असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर को को राज्य की झांकी के रूप में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर पेश किया गया। इस झांकी में मंदिर में कुछ भक्तों को दिखाया गया है। यह गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित है।यह मंदिर प्रमुख धार्मिक पर्यटन का केंद्र है। यहां देश भर से श्रद्धालु आते हैं।मंदिर में एक प्राकृतिक दरार है। वसंत में गुफा के अंदर से पानी के प्रवाह के कारण यहां नमी बनी रहती है। भक्तों का मानना है कि पृथ्वी मां खेती के समय दरार से रजस्वला होती हैं।