Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

उसेन बोल्ट से छिन गया एक ओलम्पिक स्वर्ण पदक

Listen to this article

5 Dariya News

लुसाने (स्विट्जरलैंड) , 25 Jan 2017

जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट के साथी धावक नेस्टा कार्टर के डोपिंग नमूने का परिणाम सकारात्मक आने के बाद बोल्ट के नौ ओलम्पिक स्वर्ण पदक में एक पदक वापस ले लिया जाएगा। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग ओलम्पिक 2008 में बोल्ट ने 4 गुणा 100 मीटर की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, जिसमें कार्टर उनके साथी थे। बोल्ट ने 2008, 2012 और 2016 ओलम्पिक में 100मीटर, 200मीटर और 4 गुणा 100 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने पिछले साल 454 खिलाड़ियों के नमूनों की पुन: जांच की थी जिसमें कार्टर का नाम शामिल था।
कार्टर लंदन ओलम्पिक 2012 में भी विजेता टीम का हिस्सा थे।आईओसी ने एक बयान में कहा है, "बीजिंग ओलम्पिक 2008 में फाइनल में जगह बनाने वाली और स्वर्ण पदक जीतने वाली जमैका की पुरुष 4 गुणा 100 मीटर टीम का हिस्सा रहे कार्टर को ओलम्पिक खेलों में अयोग्य घोषित किया जाता है। 2008 बीजिंग ओलम्पिक के डोपिंग नमूनों की दोबारा जांच में उनका परिणाम सकारात्मक रहा है और उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ मेथलीहजानेमाइन के सेवन का दोषी पाया गया है।"
बयान में कहा गया है, "उन्हें पुरुषों के 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा में अयोग्य घोषित किया जाता है जिसमें उन्होंने बीजिंग ओलम्पिक-2008 में हिस्सा लिया था। उनसे पदक, पिन और डिप्लोमा वापस लिया जाएगा। साथ ही जमैका की 4 गुणा 100 रिले प्रतिस्पर्धा की टीम को अयोग्य घोषित किया जाता है। टीम के सदस्यों से पदक, पिन व डिप्लोमा वापस लिया जाएगा।"




 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD