Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

बुंदेलखंड : बसपा, भाजपा पर भारी पड़ सकता है 'सपा-कांग्रेस' गठबंधन!

Listen to this article

5 Dariya News

बांदा (उत्तर प्रदेश ) , 25 Jan 2017

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस में हुए गठबंधन से बुंदेलखंड के बांदा जिले की सदर विधानसभा सीट में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भारी पड़ सकता है। यहां बसपा के 'डीबीएम' फॉर्मूले के कारगर होने के कम ही आसार हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती 'दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम' (डीबीएम) के फॉर्मूले के आधार पर चुनाव जीत कर सूबे की सत्ता में काबिज होना चाहती हैं, लेकिन यह फॉर्मूला विधानमंडल के दोनों सदनों में नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के गृह जिले बांदा की सदर सीट में ही कारगर होते नहीं दिख रहा।
इसकी सबसे बड़ी वजह दलित मतों का बिखराव और सपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण के होने वाले अंदेशे को माना जा रहा है।पिछले विधानसभा चुनाव 2012 पर नजर डालें तो बांदा सदर सीट से कांग्रेस के विवेक सिंह (क्षत्रिय) ने 49,270 मत पाकर जीत हासिल की थी। बसपा के दिनेशचंद्र शुक्ला (ब्राह्मण) को 41,729, भाजपा के प्रभाकर अवस्थी (ब्राह्मण) को 24,890 और सपा की अमिता बाजपेयी (ब्राह्मण) को 24,625 मत मिले थे।
मौजूदा मतदाता सूची के जातीय समीकरण के अनुसार, सदर सीट में दलित करीब 81,000, ब्राह्मण 39,500, कुशवाहा 29,000, मुस्लिम 26,500, वैश्य 23,500, यादव 19,000, क्षत्रिय 18,500, लोधी 12,000, कायस्थ 9,500 और कुम्हार साढ़े नौ हजार के आस-पास मतदाता हैं। सदर सीट में कुल मतदाताओं की संख्या 3,02,942 है, इनमें 1,36,024 महिला और 1,66,901 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
बसपा की सबसे बड़ी भूल यह है कि वह करीब 81 हजार दलित मतों को एक विशेष दलित कौम (जाटव) मान कर राजनीतिक गुणा-भाग लगाती है, जबकि तल्ख सच्चाई यह है कि इन दलित मतों में आधे से ज्यादा कोरी, धोबी, सोनकर, मेहतर, कुछबंधिया और पासी बिरादरी भी शामिल है, जो लगातार राजनीतिक उपेक्षा के चलते बसपा से अलग होती जा रही है। इस बार के चुनाव में बसपा से डॉ. मधुसूदन कुशवाहा, भाजपा से प्रकाश द्विवेदी और गठबंधन खाते में कांग्रेस पाले से निवर्तमान विधायक विवेक सिंह चुनाव मैदान में होंगे। हालांकि सदर सीट से 1991 के चुनाव बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी और 2007 में बसपा के ही बाबूलाल कुशवाहा विधायक चुने जा चुके हैं।
यहां के मुस्लिम मतदाता भाजपा उम्मीदवार को हराने में सक्षम दल और उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करते आए हैं, अबकी बार भी यही होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
हालांकि बसपा के बांदा सदर से उम्मीदवार डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि 'सपा-कांग्रेस गठबंधन का असर बसपा पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि निवर्तमान विधायक और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार से मतदाता काफी खुश नहीं है।' वह कहते हैं कि 'सपा के पूर्व घोषित उम्मीदवार हसनुद्दीन सिद्दीकी के चुनाव लड़ने से आंशिक असर पड़ रहा था, लेकिन अब बसपा का मुस्लिम वोट बिखरने से बच गया है।'
बुंदेलखंड़ के राजनीतिक विश्लेषक रणवीर सिंह चौहान एड़ कहते हैं कि 'सपा-कांग्रेस गठबंधन बसपा और भाजपा दोनों पर भारी पड़ सकता है। बसपा जहां जातीय समीकरणों की भूल से मात खा सकती है, वहीं भाजपा को मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण से काफी क्षति उठानी पड़ सकती है।' उन्होंने कहा कि बसपा से राजनीतिक तौर उपेक्षित दलित मतदाताओं को जो दल अपनी ओर खींच लेगा, उसी की फतह संभव है। अनुसूचित वर्ग में कुछ कौमें ऐसी हैं, जो चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा करती हैं। 1991 और 2007 के चुनाव में ये कौमें बसपा के साथ जुड़ी थीं, अब बसपा से इनका मोहभंग सा हो गया है।



 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD